ब्रेकिंग
जेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंजजेल में युवक की मौत के बाद परिजनों से मिले तेजस्वी यादव, जेल अधीक्षक पर कार्रवाई और मृतक के आश्रित को नौकरी और मुआवजे की मांगSuccess Story: बचपन में उठा पिता का साया, मां ने बकरियां पालकर पढ़ाया... बेटे ने मेहनत के दम पर IAS बनकर बदल दी परिवार की किस्मतशिक्षक हत्याकांड का मुख्य आरोपी पूर्व प्रमुख गिरफ्तार, टीचर को अगवा कर पीट-पीटकर ले ली थी जानमालिक ने किया अपमान सैलरी से 10 हजार काटा, बदले की आग में स्टाफ ने 24 करोड़ का माल फूंक डाला ‘अब तेजस्वी यादव कहेंगे कि सम्राट चौधरी ने उनके भाई को ठोकवा दिया’, जमुई कांड के आरोपी नंदन यादव के एनकाउंटर पर मांझी का तंज

Bihar Election 2025: नीतीश कुमार आज सिकटा में करेंगे चुनावी सभा, NDA प्रत्याशी के समर्थन में भरेंगे दम

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने दूसरे चरण की ओर बढ़ रहा है, और इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं।

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 अपने दूसरे चरण की ओर बढ़ रहा है, और इसी क्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज पश्चिम चंपारण जिले के सिकटा में एक विशाल जनसभा को संबोधित करने जा रहे हैं। यह सभा एनडीए के घटक दल जेडीयू के प्रत्याशी समृद्ध वर्मा के समर्थन में आयोजित की गई है। मुख्यमंत्री की इस रैली को सिकटा विधानसभा के चुनावी समीकरणों के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है।


मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर प्रशासन और एनडीए कार्यकर्ताओं ने पूरी तैयारी कर ली है। इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। पूरे जनता हाई स्कूल मैदान में बैरिकेडिंग, पार्किंग और बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की गई है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हेलिकॉप्टर से सभा स्थल पहुंचेंगे और सीधे मंच पर जाएंगे, जहां एनडीए के कई वरिष्ठ नेता पहले से मौजूद रहेंगे।


कार्यक्रम में भाजपा, जेडीयू और हम (हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा) के वरिष्ठ नेता एक साथ मंच साझा करेंगे। यह रैली एनडीए की एकता और संगठनात्मक मजबूती को दिखाने का बड़ा मौका मानी जा रही है। यह सभा न सिर्फ सिकटा बल्कि पश्चिम चंपारण के कई आस-पास के विधानसभा क्षेत्रों को भी प्रभावित कर सकती है।


एनडीए प्रत्याशी समृद्ध वर्मा ने कहा कि सिकटा की जनता विकास, शिक्षा, सड़क, रोजगार और स्वास्थ्य सेवाओं जैसे मुद्दों पर एनडीए सरकार के साथ खड़ी है। उन्होंने दावा किया कि “लोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सुशासन और विकास कार्यों से प्रभावित हैं और इस बार भी बिहार में एनडीए की सरकार बनेगी।” प्रशासन ने लोगों की आवाजाही सुगम बनाने के लिए यातायात व्यवस्था दुरुस्त की है। ग्रामीण इलाकों से बड़ी संख्या में लोग सभा स्थल की ओर पहुंच रहे हैं। हेलीकॉप्टर लैंडिंग जोन से लेकर मंच तक के रास्ते को सुरक्षा कर्मियों