ब्रेकिंग
सम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारीसम्राट सरकार ने पुलिस महकमे में किया बड़ा बदलाव: विजलेंस कैडर खत्म हुआप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील: एक साल तक शादियों में सोना न खरीदें, पेट्रोल-डीजल को लेकर दी यह सलाहबिहार के 19 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट, जानिए.. अपने शहर के मौसम का हालPMGSY में बिहार ने बनाया बड़ा कीर्तिमान, ग्रामीण सड़क संपर्कता में हासिल किया देश में पहला स्थानBihar News: इंडियन एमेच्योर बॉक्सिंग फेडरेशन का बिहार उपाध्यक्ष ...धीरज पांडेय को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव में करारी हार के बाद दिल्ली में कांग्रेस की आपात बैठक, वोट चोरी का लगाया आरोप

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनावों में हार के बाद कांग्रेस ने आपात बैठक बुलाई। केसी वेणुगोपाल ने वोट चोरी का आरोप लगाया, जबकि राहुल गांधी और खड़गे ने नतीजों को आश्चर्यजनक बताते हुए लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई जारी रखने की बात कही।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनावों में मिली भारी हार के बाद कांग्रेस ने शनिवार को एक उच्चस्तरीय बैठक बुलाई, जिसमें राहुल गांधी समेत पार्टी के कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए। बैठक के बाद कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल और वरिष्ठ नेता अजय माकन ने प्रेस को संबोधित किया और 'वोट चोरी' का गंभीर आरोप लगाया।


बैठक के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कांग्रेस चुनाव आयोग को चुनावी अनियमितताओं के लिए जिम्मेदार मानती है। उन्होंने कहा कि वोट चोरी हुई है। कांग्रेस मतदान के आंकड़ों की गहन जांच करेगी और इसके बाद बिहार में हमारी हार के कारणों पर विस्तृत जानकारी देगी।


बता दें कि कांग्रेस ने यह चुनाव महागठबंधन के साथ मिलकर लड़ा था, जबकि एनडीए को करीब 200 सीटें मिलीं और महागठबंधन 40 सीटें भी पार नहीं कर सका। कांग्रेस ने बिहार में इस बार 61 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन सिर्फ 6 सीटें ही जीत सकी। पार्टी का यह प्रदर्शन 2010 के बाद दूसरा सबसे कमजोर रहा है, जब उसे सिर्फ 4 सीटें मिली थीं। सबसे बड़ा झटका यह रहा कि जिन जिलों में कांग्रेस की जन अधिकार यात्राएं आयोजित हुई थीं, वहाँ भी पार्टी को हार का सामना करना पड़ा।


राहुल गांधी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि “मैं बिहार के उन लाखों मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करता हूँ जिन्होंने महागठबंधन पर विश्वास जताया। यह परिणाम वास्तव में आश्चर्यजनक है। हम ऐसे चुनाव में जीत नहीं सके, जो शुरू से ही निष्पक्ष नहीं था।” उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस और इंडिया ब्लॉक जल्द ही चुनाव परिणामों की गहन समीक्षा करेंगे और लोकतंत्र की रक्षा के लिए और अधिक प्रभावी रणनीति बनाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें