ब्रेकिंग
3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र3 बहनों ने एक ही युवक से मंदिर में शादी का किया दावा, वायरल वीडियो की जांच में जुटी पुलिसपटना में छात्रों के प्रदर्शन के दौरान इनोवा पर पथराव, 10-15 की संख्या में आए युवकों ने की तोड़फोड़, गाड़ी के मालिक पर भी जानलेवा हमला Bihar News: भ्रष्ट CO को 4 साल की सजा, चार हजार घूस लेते विजिलेंस ने किया था गिरफ्तारबांकीपुर उपचुनाव: चुनाव आयोग पहुंची जन सुराज, बीजेपी और पटना पुलिस पर लगाया उत्पीड़न व आचार संहिता उल्लंघन का आरोपNEET पेपर लीक और लाठीचार्ज के खिलाफ आंदोलन करेंगे अन्ना हजारे, प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र

Bihar Election 2025: ‘वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे’, खेसारी लाल यादव पर पवन सिंह का पलटवार

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव 2025 में भोजपुरी सितारों की एंट्री से सियासत और गर्म हो गई है। खेसारी लाल यादव, रितेश पांडेय और ज्योति सिंह जहां मैदान में हैं। इस बीच खेसारी और पवन के बीच जुबानी जंग भी तेज हो गई है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार चुनाव के घमासान में इस बार भोजपुरी कलाकारों की एंट्री ने सियासी रंग और गहरा कर दिया है। कुछ कलाकार चुनावी मैदान में सीधे उतर गए हैं, तो कुछ अपने पसंदीदा प्रत्याशियों के लिए प्रचार की कमान संभाल रहे हैं।


छपरा सीट से राजद के टिकट पर भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव मैदान में हैं, जबकि जन सुराज के टिकट पर करगहर से भोजपुरी गायक रितेश पांडेय चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं अभिनेत्री ज्योति सिंह भी चुनावी दंगल में उतर चुकी हैं। दूसरी ओर, पवन सिंह, मनोज तिवारी, रवि किशन और दिनेश लाल यादव एनडीए प्रत्याशियों के लिए चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं।


इस बीच, कटिहार में मीडिया से बातचीत के दौरान पवन सिंह ने खेसारी लाल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि वो खुद पागल हो चुका है, दूसरों को क्या पागल बनाएंगे। हम लोग तू-तड़ाम पर उतरने वाले नहीं हैं, मर्यादा में रहकर काम करते हैं।


दरअसल, कुछ दिन पहले खेसारी लाल ने बयान दिया था कि भोजपुरी के चारों सुपरस्टार को हम चार दिन में पागल कर देंगे। इसी बयान पर पवन सिंह ने पलटवार किया है। खेसारी के इस आरोप पर कि भाजपा धर्म की राजनीति कर रही है, पवन सिंह ने जवाब दिया है।


पवन सिंह ने कहा कि हमको पूजा-पाठ भी करना है और विकास का भी काम करना है, दोनों हमारी जिम्मेदारी है। इससे पहले खेसारी लाल ने भी पवन सिंह पर व्यक्तिगत हमला करते हुए कहा था कि पवन भैया ने मेरी पत्नी को लेकर मीडिया में जो कहा, वो सबको पता है। 


इन्हीं के लिए मैंने लोकसभा चुनाव में जी-जान से प्रचार किया था। मेरे पिता जी ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया था, लेकिन उन्होंने छपरा में मेरे खिलाफ प्रचार किया। यही मेरे और उनके बीच का फर्क है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता