ब्रेकिंग
Bihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाईBihar weather : बिहार में मौसम का डबल अटैक! 19 जिलों में बारिश-आंधी का अलर्ट, इन इलाकों में अभी भी लू का कहरBihar News : बिहार NEET विवाद में जांच तेज, EOU की SIT करेगी तीन FIR की पड़ताल; DIG रैंक अधिकारी संभालेंगे कमानBharat Tiwari Encounter: 7 दिन बाद बदला मामला, पिता और भाई को राहत; जानें पुलिस ने क्यों हटाया नामBihar News: बिहार में शिक्षकों के तबादले की नई नीति लागू, 7 प्राथमिकता क्रम से होगा ट्रांसफर; जानें किसे मिलेगी पहली प्राथमिकताBihar News: भरत तिवारी के समर्थन में बोले थे 'नौकरी छोड़ दूंगा', अब सिपाही आशीष तिवारी की जाएगी नौकरी? पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

Bihar Election 2025: ‘शहाबुद्दीन ने सीवान को लहूलुहान किया.. ओसामा को जीतने मत देना’ चुनावी सभा में गरजे अमित शाह

Bihar Election 2025: सीवान में चुनावी रैली के दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने लालू यादव और राबड़ी देवी के शासनकाल को निशाने पर लिया। शहाबुद्दीन का जिक्र करते हुए कहा कि अब नीतीश कुमार और मोदी राज में बिहार में कोई जंगलराज नहीं रहेगा।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सीवान में आयोजित जनसभा में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने विपक्ष पर तीखे आरोप लगाए और पूर्व शासनकाल के कथित दुष्प्रभावों का हवाला दिया। उन्होंने कहा कि वे प्रत्याशियों के नामांकन के बाद सबसे पहले सिवान की जनता से संवाद करने आए हैं।


रैली में अमित शाह ने लालू-राबड़ी के दौर और उस समय के अपराधी तत्वों का जिक्र करते हुए कहा, 20-20 सालों तक लालू यादव और राबड़ी देवी के जंगलराज में शहाबुद्दीन का खौफ, अत्याचार, हत्याएं—ये सब सीवान ने सहा है। सीवान की भूमि लहूलुहान हो गई, मगर सीवानवासियों ने झुकने का नाम नहीं लिया। जंगलराज को समाप्त कर दिया गया।


अमित शाह ने यह भी कहा कि शहाबुद्दीन के बेटे को रघुनाथपुर से फिर से लालू यादव ने टिकट दिया है। मैं सिवान वालों से कहने आया हूं कि अब मोदी जी और नीतीश कुमार जी का राज है, सौ शहाबुद्दीन भी आ जाएं तो भी किसी का बाल भी बांका नहीं होगा।” उन्होंने नीतीश कुमार के नेतृत्व में जंगलराज की समाप्ति को भी सराहनीय बताया।


लालू प्रसाद यादव और उनकी पार्टी आरजेडी पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि, आपने 20 वर्षों में विकास का कोई काम किया है तो सीवानवालों को बताइये। विकास नहीं किया, मगर आप चारा घोटाला, लैंड फॉर जॉब स्कैम, रेलवे होटल घोटाला और BPSC भर्ती में घोटाले में फंसे हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि 14 नवंबर को चुनावी नतीजे के बाद विपक्ष के खिलाफ निर्णायक कार्रवाई होगी।


राष्ट्रवाद और घुसपैठ के मुद्दे पर कांग्रेस के राहुल गांधी पर भी हमला बोलते हुए अमित शाह ने पूछा कि क्या मतदाता सूची में घुसपैठिये होने चाहिए। उन्होंने कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि घुसपैठियों को बिहार में रहने दो। सीवानवालों बताइए, घुसपैठियों को बिहार से निकालना चाहिए या नहीं? एक बार NDA सरकार बनाते हैं तो एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर देश से बाहर किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता