ब्रेकिंग
MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!✦MLC राहुल राज और बंशीधर ब्रजवासी की सदस्यता रद्द करने की मांग, RJD ने सभापति को सौंपा ज्ञापन✦Bihar Ration Card : अब राशन दुकानों पर AI की नजर! 60 हजार PDS दुकानों का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार, फर्जी कार्ड और कालाबाजारी पर लगेगी लगाम✦ छठ से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन! KFC-डोमिनोज समेत कई दुकानों पर छापेमारी, गड़बड़ी मिलने पर लगा जुर्माना✦ IG से भिड़ने वाली महिला DSP को बड़ी राहत...सरकार ने दी क्लिनचिट, हाईकोर्ट के आदेश पर दुबारा पक्ष सुना गया, इसके बाद आरोप से किया गया मुक्त ✦बिहार TRE-4 में नौकरी की महाभारत! 33 हजार पदों के लिए 9.95 लाख युवाओं ने ठोकी दावेदारी, एक सीट पर 30 की टक्कर!

Pawan Singh : करवा चौथ पर ज्योति सिंह का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं– “पत्नी होने का कर्तव्य निभा रही हूं, मेरी जैसी अभागन कोई न बने”

भोजपुरी स्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर चर्चा में है। करवा चौथ के दिन ज्योति सिंह ने व्रत रखकर और पूजा करते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जिसमें उन्होंने भावुक संदेश लिखा—“पत्नी होने का कर्तव्य निभा

Pawan Singh : करवा चौथ पर ज्योति सिंह का इमोशनल वीडियो वायरल, बोलीं– “पत्नी होने का कर्तव्य निभा रही हूं, मेरी जैसी अभागन कोई न बने”
Tejpratap
Tejpratap
5 मिनट

Pawan Singh : भोजपुरी सिनेमा के पावरस्टार पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। दोनों के रिश्तों में आई दरार के बाद लोग यह मान चुके थे कि अब दोनों के बीच सुलह की कोई गुंजाइश नहीं बची। लेकिन करवा चौथ के दिन ज्योति सिंह ने ऐसा कदम उठाया जिससे सभी हैरान रह गए।


दरअसल, ज्योति सिंह ने करवा चौथ का व्रत रखकर और पूजा करते हुए अपना वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया, जो देखते ही देखते चर्चा का विषय बन गया। वीडियो में ज्योति सिंह लाल जोड़े में सजी-धजी नजर आ रही हैं। उनके हाथ में करवा चौथ की थाली है और वह पारंपरिक तरीके से चांद को अर्घ्य देते हुए नजर आती हैं। इसके बाद वह पानी पीकर अपना व्रत तोड़ती दिखीं। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने एक भावनात्मक कैप्शन लिखा—“पत्नी होने के नाते अपना कर्तव्य निभाती रहूंगी, पर भगवान से बस यही दुआ है— मेरी जैसी अभागन कोई और न बने।” इसके साथ ही उन्होंने देशभर की माताओं और बहनों को करवा चौथ की शुभकामनाएं भी दीं।


ज्योति सिंह का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। कई लोग उनके इस कदम की तारीफ कर रहे हैं, तो कुछ यूजर्स ने इसे ‘ड्रामा’ बताया। एक यूजर ने लिखा, “इतना ड्रामा करने के बाद अब ये सब नौटंकी अच्छी नहीं लगती।” वहीं दूसरे यूजर ने उनकी भावनाओं की सराहना करते हुए लिखा, “ज्योति सिंह अभागन नहीं हैं, वो एक दिन ऐसा मुकाम हासिल करेंगी जिस पर देश को गर्व होगा।” तीसरे यूजर ने लिखा, “देवी हो आप, ज्योति जी। इस दौर में ऐसी निष्ठा बहुत कम देखने को मिलती है।”


एक और खास बात जिसने सबका ध्यान खींचा, वह यह थी कि ज्योति सिंह के इंस्टाग्राम अकाउंट पर उनके नाम के नीचे अब भी ‘पवन सिंह’ लिखा हुआ है। इससे लोगों के बीच यह चर्चा तेज हो गई कि क्या ज्योति अब भी पवन सिंह के साथ अपने रिश्ते को खत्म नहीं मानतीं?


गौरतलब है कि कुछ समय पहले ज्योति सिंह ने अपने पति पवन सिंह पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने सोशल मीडिया और मीडिया इंटरव्यू में बताया था कि उनके साथ मानसिक और भावनात्मक रूप से अत्याचार किया गया। वहीं, पवन सिंह ने इन सभी आरोपों को निराधार बताते हुए अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था कि वे हमेशा से परिवार को सम्मान देते आए हैं और कुछ लोग उनके करियर को नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं।


इन आरोप-प्रत्यारोपों के बीच दोनों के रिश्ते की दूरी बढ़ती ही चली गई थी। लेकिन अब करवा चौथ के मौके पर ज्योति सिंह का यह कदम इस विवाद में एक नया मोड़ लेकर आया है। लोगों का कहना है कि यह वीडियो शायद उनके रिश्ते में अभी भी कुछ उम्मीद बाकी होने का संकेत देता है। वहीं कुछ यूजर्स इसे केवल सोशल मीडिया एक्टिविटी मान रहे हैं। जो भी हो, इस वीडियो ने एक बार फिर पवन सिंह और ज्योति सिंह के रिश्ते को सुर्खियों में ला दिया है। भोजपुरी इंडस्ट्री के लोग और उनके फैंस अब यही देखना चाहते हैं कि क्या यह विवाद आगे सुलह की दिशा में बढ़ेगा या फिर दोनों के रास्ते हमेशा के लिए अलग हो जाएंगे।


वीडियो शेयर होने के कुछ ही घंटों में लाखों व्यूज आ चुके हैं और हजारों कमेंट्स हो चुके हैं। कुछ लोग इसे ज्योति सिंह की भावनात्मक मजबूती बता रहे हैं तो कुछ इसे दिखावा कह रहे हैं। भले ही विवाद खत्म नहीं हुआ हो, लेकिन करवा चौथ के दिन ज्योति सिंह द्वारा निभाए गए इस व्रत ने यह जरूर साबित कर दिया कि उनके मन में अब भी अपने रिश्ते के लिए कहीं न कहीं एक सम्मान और उम्मीद बाकी है।