ब्रेकिंग
‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाबेतिया राज की 6 एकड़ जमीन की हेराफेरी: रजिस्टर-2 में फर्जीवाड़ा कर बना डाली फर्जी जमाबंदी, अब जांच का आदेशबिहार में बाढ़ के बीच मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दान किया एक महीने का वेतन, राहत कोष में दिए 2.70 लाखबोर्ड पर लिखा था मसाज पार्लर, अंदर चल रहा था गंदा खेल, पुलिस ने मारा छापा... संचालिका समेत 6 महिलाएं हिरासत में

Bihar News: "मुखिया-सरपंच को मिलेगा हथियार लाइसेंस, CM नीतीश का आदेश ! सरकार ने सभी DM-SP को पत्र लिखकर कहा....

CM नीतीश कुमार ने मुखिया, सरपंच व जिला परिषद सदस्यों के हथियार लाइसेंस को लेकर सभी डीएम-एसपी को निर्देश दिए हैं। इस संंबध में गृह विभाग ने सभी जिला दंडाधिकारियों को पत्र भेजा है.

नीतीश कुमार हथियार लाइसेंस आदेश  बिहार पंचायत प्रतिनिधि शस्त्र लाइसेंस  मुखिया सरपंच हथियार  जिला परिषद सदस्य शस्त्र लाइसेंस  गृह विभाग आदेश बिहार  डीएम एसपी को निर्देश  पंचायत जनप्रतिनिधि हथियार नीति
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले सरकार पंचायत प्रतिनिधियों को खुश करने मेंं जुटी है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने मुखिया,सरपंच,जिला परिषद सदस्यों के हथियार लाईसेंस को लेकर सभी जिलाधिकारियों को सख्त निर्देश दिया है. सीएम नीतीश ने कहा है कि अगर पंचायत प्रतिनिधि हथियार लाइसेंस को लेकर आवेदन करते हैं तो उसे समय से निबटाएं. गृह विभाग ने इस संबंध में सभी जिलों के जिला दंडाधिकारी और पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है.  

गृह विभाग ने आज 24 जून को सभी जिलों के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षकों को पत्र लिखा है. जिसमें कहा गया है कि पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के हथियार लाइसेंस की आवेदन पर तुरंत कार्रवाई करें.इस संबंध में मुख्यमंत्री ने 18 जून 2025 को घोषणा किया है. कहा है कि पंचायत प्रतिनिधियों के शस्त्र लाइसेंस के आवेदन को जिला पदाधिकारी निर्धारित समय सीमा के अंदर नियमानुसार निष्पादित करने की कार्रवाई करें.

सभी जिलों के डीएम-एसपी को भेजे पत्र में गृह विभाग ने कहा है कि मुख्यमंत्री की घोषणा के आलोक में त्रिस्तरीय पंचायती राज संस्थाओं एवं ग्राम कचहरी के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के हथियार लाइसेंस के आवेदन को निर्धारित समय सीमा के अंदर निष्पादित करें.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता