ब्रेकिंग
पटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांगपटना में भीषण गर्मी का असर, 8वीं तक के सभी स्कूल 27 जून तक बंदबेगूसराय गैंगरेप कांड का खुलासा: मुख्य आरोपी नीतीश समेत दो गिरफ्तार, SIT ने UP से दबोचा; तीन अब भी फरार70 वर्षीय महिला की गोली मारकर हत्या, पहले भी परिवार के दो लोगों का हो चुका है मर्डर; जांच के लिए SIT गठितपटना के ऑटो स्टैंड में दो गुटों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, मुखिया के बेटे समेत दो लोगों को लगी गोलीभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर के विरोध में जन सुराज का कैंडल मार्च, दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी की मांग

Bihar Election 2025: पहले चरण में बंपर वोटिंग से गदगद सीएम नीतीश, दूसरे चरण के लिए झोंकी पूरी ताकत; आरजेडी पर बरसे

Bihar Election 2025: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया और कल्याणपुर में जनसभा कर जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा और बीजेपी प्रत्याशी सचिन्द्र प्रसाद सिंह के लिए वोट मांगा। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मिले 10 हजार रुपए वापस नहीं लिए जाएंगे।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण की वोटिंग खत्म होने के बाद एनडीए ने दूसरे चरण के चुनाव को लेकर अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। दूसरे चरण के चुनाव को लेकर शुक्रवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने केसरिया विधानसभा में जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा और कल्याणपुर सीट से बीजेपी प्रत्याशी सचिन्द्र प्रसाद सिंह के समर्थन में जनसभा की।


इस दौरान मुख्यमंत्री ने जनता से दोनों प्रत्याशियों को जीताने की अपील की। सभा में मौजूद महिलाओं से उन्होंने अपने परिचित अंदाज़ में हाथ उठाकर समर्थन मांगा और कहा कि बिहार में विकास और शांति बनाए रखने के लिए एनडीए को वोट दें।


चुनावी मंच से विपक्ष पर हमला बोलते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि विपक्षी दलों ने अब तक कुछ नहीं किया है, सिर्फ अफवाह फैलाने का काम किया है। उन्होंने महिलाओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि जो 10 हजार रुपए दिए गए हैं, उन्हें वापस नहीं लिया जाएगा, अफवाहों में न पड़ें।


मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदायों के हित में कार्य किया है। हमने मदरसों का सरकारीकरण किया है, वहीं मंदिरों की सुरक्षा भी बढ़ाई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद देते हुए नीतीश कुमार ने कहा कि प्रधानमंत्री बिहार के लिए लगातार काम कर रहे हैं और समय-समय पर यहां आकर जनता से पूछते हैं कि कोई परेशानी तो नहीं है।


मुख्यमंत्री के संबोधन के बाद जदयू प्रत्याशी शालिनी मिश्रा ने कहा कि आज मुख्यमंत्री ने फिर साफ कर दिया कि महिलाओं को जो 10 हजार रुपए मिले हैं, वे वापस नहीं लिए जाएंगे। विपक्ष की फैलाई अफवाहों को महिलाएं समझ चुकी हैं, इसलिए पहले चरण में उन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान किया है।

रिपोर्ट- सोहराब आलम, मोतिहारी

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता