ब्रेकिंग
PG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभागPG में चल रहे सेक्स रैकेट का खुलासा, विदेशी नागरिकों समेत 21 गिरफ्तार, शराब और कॉन्डम का मिला अंबारसिंगर रितेश पांडेय से 10 लाख की मांगी रंगदारी, कैश नहीं देने पर जान से मारने की मिली धमकीBihar Train News : दुर्गापूजा-दिवाली-छठ पर घर जाना आसान! दिल्ली-हावड़ा रूट पर फेस्टिवल स्पेशल ट्रेन, पटना समेत इन स्टेशनों पर ठहरावमुंबई में तेज रफ्तार BMW फ्लाईओवर से नीचे गिरी, 3 युवकों की दर्दनाक मौत, एक की हालत गंभीरBihar IAS News: दिल्ली में 36 IAS अफसर, बिहार में वरिष्ठ अधिकारियों का टोटा; सचिवों के भरोसे चल रहे ज्यादातर विभाग

Bihar Election 2025: बिहार के इस इलाके में 20 साल बाद हुई वोटिंग, नक्सली हमले में 7 जवानों की गई थी जान

Bihar Election 2025: मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित भीम बांध क्षेत्र में 20 साल बाद मतदान हुआ। 2005 में नक्सली हमले के बाद हटाए गए सात मतदान केंद्रों पर दो दशक बाद फिर से लोकतंत्र का उत्सव दिखा, जहां मतदाता उत्साहपूर्वक वोट डालने पहुंचे।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान मुंगेर जिले के नक्सल प्रभावित इलाकों में गुरुवार को लोकतंत्र का ऐतिहासिक नजारा देखने को मिला। 20 साल बाद, भीम बांध सहित सात मतदान केंद्रों पर फिर से मतदान हुआ।


ये वह केंद्र है जहां साल 2005 में नक्सली हमले में एसपी समेत सात पुलिसकर्मी शहीद हुए थे। उस घटना के बाद सुरक्षा कारणों से इन क्षेत्रों से मतदान केंद्र हटा दिए गए थे। तारापुर विधानसभा क्षेत्र के भीम बांध स्थित बूथ संख्या 310 (वन विभाग विश्रामालय) पर सुबह से ही मतदाता उत्साहपूर्वक मतदान के लिए पहुंचते रहे।


इस बूथ पर कुल 374 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें 170 महिलाएं और 204 पुरुष शामिल हैं। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर केंद्रीय अर्धसैनिक बलों की तैनाती की गई है और लगातार पेट्रोलिंग की जा रही है। सेक्टर मजिस्ट्रेट अशोक कुमार ने बताया कि इस इलाके में 20 साल बाद मतदान हो रहा है और लोग बेहद उत्साहित हैं। 


उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर निगरानी रखी जा रही है ताकि मतदान शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो। दो दशक बाद जब नक्सल प्रभावित भीम बांध और आसपास के गांवों में ईवीएम की बटन दबाई गई, तो वहाँ लोकतंत्र का जोश और उम्मीद दोनों लौट आए।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता