ब्रेकिंग
शपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनलशपथ ग्रहण से पहले पूर्व सीएम नीतीश कुमार पर रोहिणी आचार्य का तीखा तंज, बीजेपी को भी घेराबिहार कैबिनेट विस्तार: कौन हैं डॉ. श्वेता गुप्ता? जो पहली बार बनने जा रही हैं मंत्री, कई नए चेहरों को मौकाकैबिनेट विस्तार से पहले बजरंगबली के दरबार में शाह-सम्राट: पटना के राजवंशी नगर हनुमान मंदिर में की पूजा-अर्चनाबिहार में AI मिशन को मंजूरी: माननीय से अधिकारी तक पढ़ेंगे AI का पाठ, कैबिनेट के 20 फैसलेबिहार कैबिनेट विस्तार से पहले हलचल तेज: अमित शाह और नितिन नबीन पटना पहुंचे, मंत्रियों की लिस्ट होगी फाइनल

Bihar Politics : विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी का बड़ा दावा, कहा - -महागठबंधन की सरकार बनते ही मैं बनूंगा डिप्टी CM

Bihar Politics : बिहार विधानसभा चुनाव में करीब 8 से 9 महीने का वक्त बचा है। इन सबके बीच VIP पार्टी के सुप्रीमो मुकेश सहनी ने कहा है कि '2025 में बिहार में महागठबंधन सरकार बनना तय है।

Bihar Politics
मुकेश सहनी
© SOCIAL MEDIA
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar Politics : बिहार में इसी साल नवंबर के महीने में विधानसभा का चुनाव होना है। इस चुनाव को लेकर सूबे की तमाम राजनीतिक पार्टी अपनी-अपनी प्लानिंग में लग गई है। जहां दिल्ली में मुश्किल लड़ाई में सफलता हासिल करने के बाद एनडीए का हौसला काफी बुलंद हैं तो वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव साफ़ तौर पर कह रहे हैं की यह दिल्ली नहीं बिहार हैं वहां मेरे रहते हुए जीत इतनी आसानी से मेरे विरोधियों की नहीं होने वाली है। तो जब इन तमाम बातों के बीच वीआईपी पार्टी के सुप्रीमो ने बड़ा दावा किया है। सहनी ने कहा है कि बिहार में जब महागठबंधन की सरकार बनती हैं तो मैं डिप्टी CM बनूंगा। 


मुकेश सहनी ने कहा है कि 2025 में बिहार में महागठबंधन सरकार बनना तय है। इस बार अपनी सरकार बनेगी और में डिप्टी CM बनूंगा। इसके बाद आप लोगों की सभी समस्याओं का समाधान होगा।' हमारी सरकार हर किसी के लिए काम करेगी। हम युवाओं को रोजगार देंगे महिलाओं के लिए हमलोग मिल जुलकर काम करेंगे। 


वहीं, मुकेश सहनी ने खुद को डिप्टी CM घोषित कर सियासी पारा चढ़ा दिया है। इशारों-इशारों में सीट शेयरिंग से पहले महागठबंधन में बड़ी डिमांड रख दी है। पटना के मसौढ़ी में निषाद आरक्षण संकल्प यात्रा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुकेश सहनी ने यह बयान दिया है। इसके बाद अब देखना यह होगा की इस पर राजद के तरफ से क्या जवाब दिया जाता है। 


आपको बताते चलें कि, लोकसभा चुनाव 2024 के समय मुकेश सहनी महागठबंधन में शामिल हुए थे। उस वक्त राजद ने इन्हें अपने कोटे से तीन लोकसभा सीटें गोपालगंज, झंझारपुर और पूर्वी चंपारण दी थी। हालांकि,तीन जगहों सहनी के कैंडिडेट की हार हुई। लेकिन इन जगहों पर मुकाबला काफी कांटों का रहा था। ऐसे में विधानसभा चुनाव में सहनी की पार्टी काफी असर डाल सकती है। इसकी वजह यह है कि बिहार की 7 लोकसभा सीट पर निषाद वोट बैंक निर्णायक भूमिका निभाते हैं। इसमें मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, खगड़िया, उजियारपुर, पूर्वी चंपारण, दरभंगा और सुपौल हैं। 

संबंधित खबरें