ब्रेकिंग
अगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पी

Dularchand murder case : आधी रात CJM कोर्ट में पेश हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, जेल भेजने की शुरू हुई तैयारी

मोकामा में आरजेडी नेता दुलारचंद की हत्या मामले में बड़ी कार्रवाई हुई है। पटना पुलिस ने देर रात बाहुबली और पूर्व विधायक अनंत सिंह को उनके बाढ़ स्थित आवास से गिरफ्तार कर लिया है। इस ऑपरेशन में 150 से अधिक पुलिसकर्मी शामिल थे।

 Dularchand murder case : आधी रात CJM कोर्ट में पेश हुए बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह, जेल भेजने की शुरू हुई तैयारी
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Dularchand murder case : मोकामा में RJD नेता दुलारचंद की हत्या के मामले में पटना पुलिस ने देर रात बाहुबली अनंत सिंह को उनके घर से गिरफ्तार किया है। रात में करीब 150 पुलिस वालों के साथ टीम अनंत सिंह के बाढ़ वाले घर पहुंची थी। इसे पटना SSP कार्तिकेय शर्मा लीड कर रहे थे। पुलिस ने अनंत सिंह को घर से उठाया और पटना लेकर आई।


रात 2 बजे अनंत सिंह को CJM के सामने पेश किया जा रहा है। वहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा। इस घटना के बाद कल अनंत सिंह घर से बाहर नहीं निकले थे। लेकिन आज अनंत सिंह सुबह से अपने समर्थकों के साथ चुनाव प्रचार कर रहे थे। अब देर रात उन्हें अरेस्ट किया गया है। 


डीएम त्याग राजन ने बताया कि घटना के बाद तत्काल कई स्तर पर जांच शुरू कर दी गई है। अनंत सिंह के पास जितने भी लीगल या नॉन-लीगल हथियार हैं, उन्हें सीज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश जारी किए गए हैं। अगर किसी स्तर पर लापरवाही पाई गई, तो जिम्मेदार पदाधिकारी के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।


एसएसपी कार्तिकेय शर्मा ने बताया कि इस घटना में दोनों पक्षों द्वारा एक-दूसरे पर केस दर्ज कराया गया है। कई गवाह सामने आए हैं, जिनकी गवाही दर्ज की गई है। शुरुआती जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि हत्या पूरी योजना के तहत की गई थी। घटना के वक्त वहां प्रत्याशी मौजूद थे, और अनंत सिंह भी घटनास्थल पर मौजूद थे।


पुलिस ने इस मामले में अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है, जिनमें मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह, रंजीत राम, और मणिकांत ठाकुर शामिल हैं। पुलिस का कहना है कि सभी से गहन पूछताछ की जा रही है और उनके खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।


एसएसपी ने यह भी बताया कि घटना के दौरान आचार संहिता का उल्लंघन हुआ है। इस संबंध में चुनाव आयोग को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। साथ ही, कल जब मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा था, उस दौरान हुई झड़प को लेकर भी एक अलग मामला दर्ज किया गया है।


प्रशासन ने साफ चेतावनी दी है कि कोई भी असामाजिक तत्व अगर कानून हाथ में लेने की कोशिश करेगा, तो उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। इस पूरे प्रकरण की जांच अब CID भी कर रही है। जिला प्रशासन और पुलिस का दावा है कि दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।


प्रेम राज की रिपोर्ट