ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

ANANT SINGH : CJM कोर्ट में पेशी के बाद बेउर जेल रवाना हुए अनंत सिंह, 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए 'छोटे सरकार'

मोकामा में जेडीयू के बाहुबली पूर्व विधायक अनंत सिंह को दुलारचंद हत्या मामले में गिरफ्तार कर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया। मामले की जांच जारी है।

ANANT SINGH : CJM कोर्ट में पेशी के बाद बेउर जेल रवाना हुए अनंत सिंह, 14 दिन के न्यायिक हिरासत में भेजे गए 'छोटे सरकार'
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

ANANT SINGH : मोकामा में जेडीयू कैंडिडेट अनंत सिंह को दुलारचंद हत्याकांड मामले में अरेस्ट किया गया। पुलिस ने आधी रात बाढ़ के कारगिल से उन्हें अरेस्ट किया और पूरी रात उन्हें SSP के रंगदारी सेल में रखा गया है। उसके बाद उन्हें अभी से थोड़ी देर पहले CJM कोर्ट में पेश किया गया। इसके बाद अब जो जानकारी निकल कर सामने आ रही है। उसके मुताबिक मोकामा के बाहुबली पूर्व विधायक को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। इस दौरान उनसे घटना के बारे में सभी तरह की जानकारी दी गई ओर उसके बाद यह फैसला लिया गया है। 


अनंत सिंह के वकील ने बताया कि अनंत सिंह के वकील अनिल ने बताया कि मोकामा के जदयू प्रत्याशी अनंत सिंह को 14 दिनों के लिए नए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। पुलिस ने रिमांड की कोई मांग भी नहीं की है।  इसके बाद यह पुलिस रिमांड मांगेगी या नहीं यह उनका फैसला होगा। फिलहाल उन्हें न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। फिलहाल उन्हें बेऊर जेल भेज दिया गया है।


जानकारी हो कि , मोकामा विधानसभा क्षेत्र में दुलारचंद यादव की हत्या के मामले में अनंत सिंह के अलावा 80 गिरफ्तारी हो चुकी है। दुलारचंद के पोते की भूमिका की जांच भी जारी है। गिरफ्तारी के बाद अनंत सिंह ने कहा, सत्यमेव जयते! मुझे मोकामा की जनता पर पूर्ण भरोसा है, इसलिए चुनाव अब जनता ही लड़ेगी। इस मामले में डीजीपी विनय कुमार ने कहा कि मोकामा में राजद नेता दुलारचंद यादव की हत्या मामले में उपलब्ध सबूतों के आधार पर वहां मौजूद हर एक शख्स की चुन-चुन कर गिरफ्तारी होगी। जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के प्रत्याशी अनंत सिंह की गिरफ्तारी भी इसी आधार पर की गई है। इसके आधार पर जन सुराज के उम्मीदवार पीयूष को भी गिरफ्तार किया जाएगा। 


बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने रविवार को पटना में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोकामा में दुलारचंद यादव हत्याकांड पर विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दुलारचंद के शरीर के ऊपर भारी चीज गुजरने से मौत की पुष्टि हुई है। संभव है कि उनके ऊपर गाड़ी चढ़ाई गई। प्रथम दृष्टया हत्या का मामला दिख रहा है, लेकिन यह एक्सीडेंटल है या जानबूझकर किया गया, यह जांच का विषय है। डीजीपी ने कहा कि मोकामा की घटना में दंगा का माहौल था और ऐसे माहौल में घटना स्थल पर मौजूद हर व्यक्ति की सामूहिक जिम्मेदारी होती है। अब तक इस मामले में 80 से अधिक लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सीआईडी और जिला पुलिस संयुक्त रूप से जांच कर रही है।

प्रेम राज की रिपोर्ट