ब्रेकिंग
नेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकनेपाल में भारी बारिश से बिहार में बाढ़ का खतरा मंडराया, उफान पर महानंदा और कोसी; इंजीनियरों की छुट्टियां रद्दबिहार में सनसनीखेज वारदात: इंजीनियरिंग के छात्र ने प्रेमिका के भाई की ले ली जान, हत्या की साजिश में AI का इस्तेमालपटना में गंगा स्नान के दौरान दर्दनाक हादसा, तीन बच्चों की डूबने से मौतअगर अपराधी सरेंडर करता है, तो क्या उसे गोली मार दी जाएगी? भरत तिवारी एनकाउंटर पर घमासान के बीच नीतीश कुमार का पुराना बयान वायरलBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानक

महागठबंधन से बड़ी खबर: कांग्रेस औऱ सहनी की डिमांड से परेशान RJD ने तय किये पहले चरण के उम्मीदवार, आज से देना शुरू करेगी सिंबल

बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के अंदर सीट शेयरिंग पर तकरार जारी है. कांग्रेस और मुकेश सहनी की बढ़ी हुई डिमांड से परेशान आरजेडी ने अब अपने उम्मीदवार तय कर ल

महागठबंधन से बड़ी खबर: कांग्रेस औऱ सहनी की डिमांड से परेशान RJD ने तय किये पहले चरण के उम्मीदवार, आज से देना शुरू करेगी सिंबल
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन में सीटों के बंटवारे का मामला अब तक सुलझ नहीं पाया है. इस बीच आऱजेडी ने बड़ा फैसला ले लिया है. आरजेडी ने पहले चरण के चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों को चुनना शुरू कर दिया है. कांग्रेस औऱ मुकेश सहनी की डिमांड से परेशान आरजेडी आज से अपने उम्मीदवारों को सिंबल देना शुरू कर देगी.

आज आरजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक

महागठबंधन में सीट शेयरिंग का मामला फंसे रहने के बीच आऱजेडी ने टिकट बांटने की तैयारी पूरी कर ली है. आज आऱजेडी संसदीय बोर्ड की बैठक बुलाई गयी है. पटना में आज पहले आरजेडी की राज्य संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. उसके कुछ देर बाद ही केंद्रीय संसदीय बोर्ड की बैठक होगी. इन बैठकों में आऱजेडी प्रत्याशियों के चयन के लिए लालू प्रसाद यादव और तेजस्वी यादव को अधिकृत कर दिया जायेगा.

आरजेडी आज से बांटेगी सिंबल

आऱजेडी सूत्रों ने बताया कि पार्टी पहले चरण के उम्मीदवारों को आज से सिंबल देना शुरू कर देगी. गुरूवार की देर रात तेजस्वी यादव ने अपने सलाहकारों के साथ उम्मीदवारों के चयन को लेकर गहन चर्चा की. सूत्र बता रहे हैं कि पार्टी ने करीब 50 उम्मीदवारों के नाम तय कर लिये हैं. उन्हें आज से सिंबल देने का सिलसिला शुरू हो जायेगा.

कांग्रेस और मुकेश सहनी से आरजेडी परेशान

आरजेडी के एक सीनियर नेता ने बताया कि सीट बंटवारे में कांग्रेस और मुकेश सहनी जिस तरह से डिमांड कर रहे हैं, उसे पूरा कर पाना असंभव हो गया है. कांग्रेस 60 से ज्यादा सीटों पर लड़ने की जिद पर अड़ी हुई है. जबकि गठबंधन में मुकेश सहनी और झारखंड मुक्ति मोर्चा को एडजस्ट करना है. ऐसे में कांग्रेस को इतनी सीट दे पाना मुमकिन नहीं है.

मामला मुकेश सहनी का भी है. मुकेश सहनी को 12 सीट देने पर सहमति बन गयी है. लेकिन वे इसके अलावा आधी दर्जन ऐसी सीट मांग रहे हैं, जो आरजेडी या कांग्रेस की पारंपरिक सीट रही है. इन सीटों को मुकेश सहनी के पाले में छोड़ना संभव नहीं है. लिहाजा उनसे भी बात नहीं बन पा रही है.