ब्रेकिंग
दिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाददिलीप जायसवाल की कुर्सी पर निशांत कुमार ने कर लिया कब्जा: शपथ ग्रहण में दिखा दिलचस्प नज़ाराहलवाई की संदिग्ध मौत से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका; थाना के सामने शव रखकर किया बवाल1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: गांधी मैदान में 32 मंत्रियों ने ली शपथ, पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम NDA नेता मौजूदसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वाद

Bihar News: बिहार बीजेपी को बड़ा झटका...पार्टी के एक विधायक की चली गई सदस्यता

दरभंगा कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की विधानसभा सदस्यता खत्म कर दी गई है। 2019 के मारपीट और लूट के केस में दोषी ठहराए जाने के बाद विधानसभा सचिवालय ने अधिसूचना जारी की। मिश्रीलाल 2020 में वीआईपी से विधायक बने थे.

Mishrilal Yadav MLA Disqualification, BJP MLA Bihar News, Mishrilal Yadav Court Verdict, Bihar Vidhan Sabha Action, Bihar MLA Sacked, Mishrilal Yadav Saza, Bihar Politics 2025, VIP to BJP MLA Bihar
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: भाजपा विधायक मिश्रीलाल यादव की सदस्यता समाप्त हो गई है. कोर्ट से दो साल की सजा मिलने के बाद बिहार विधानसभा ने सदस्यता खत्म करने का निर्णय लिया है. इस संबंध में बिहार विधानसभा सचिवालय की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है.

बता दें, दरभंगा स्थित एमपी-एमएलए कोर्ट ने 27 मई को एक आपराधिक मामले में बड़ा फैसला सुनाया था. अलीनगर से भाजपा विधायक मिश्री लाल यादव और सुरेश यादव को कोर्ट ने दोषी ठहराया था. दोनों को भारतीय दंड संहिता की धारा 506 के तहत दो-दो साल की सजा सुनाई गई थी. साथ ही एक-एक लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया गया था. यह फैसला 2019 में दर्ज एक मारपीट और लूटपाट के मामले के तहत आया. कोर्ट के निर्णय के बाद सत्ताधारी गठबंधन भाजपा विधायक की सदस्यता समाप्त कर दी गई है.

2020 के विधानसभा चुनाव में मिश्रीलाल यादव एनडीए की सहयोगी रहे वीआईपी के टिकट पर चुन कर विधायक बने थे. बाद में वीआईपी के तीन विधायकों ने पाला बदल लिया और भाजपा में शामिल हो गए. मिश्री लाल यादव में उनमें एक थे. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें