ब्रेकिंग
Bihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्यBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar News: बिहार में 5 साल में लगेंगे 10 हजार उद्योग, CM सम्राट ने बताया बड़ा लक्ष्य

Bihar Election 2025: बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी, RLJP चीफ पशुपति पारस का बड़ा एलान

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव में RLJP सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। AIMIM के साथ गठबंधन किया गया है। पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार की जनता अब एक नए विकल्प की तलाश में है।

Bihar Election 2025
© Google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव दो चरणों में आयोजित किए जा रहे हैं। पहले चरण का मतदान 6 नवंबर को और दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होगा। पहले चरण में 121 सीटों पर, जबकि दूसरे चरण में 122 सीटों पर वोटिंग होगी। चुनाव परिणाम 14 नवंबर को घोषित किए जाएंगे।


पहले चरण के नामांकन की अंतिम तिथि 17 अक्टूबर है। नामांकन की प्रक्रिया अभी जारी है। वहीं, दूसरे चरण के लिए नामांकन 20 अक्टूबर तक चलेंगे और नाम वापसी की अंतिम तिथि 23 अक्टूबर तय की गई है। इससे पहले, 16 अक्टूबर को पशुपति कुमार पारस की पार्टी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी (RLJP) ने घोषणा की कि वह बिहार की सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी। पार्टी ने यह भी बताया कि असदुद्दीन ओवैसी की AIMIM के साथ उसका समन्वय हो चुका है और उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांटने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।


RLJP प्रमुख और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति कुमार पारस ने कहा कि बिहार की जनता अब एक नए विकल्प की तलाश में है और RLJP-AIMIM का गठबंधन राज्य की राजनीति को नई दिशा देगा। हालांकि, पहले राजनीतिक गलियारों में चर्चा थी कि RLJP महागठबंधन में शामिल हो सकती है, लेकिन बात नहीं बन पाने के कारण पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया।


इसी बीच, 15 अक्टूबर को पार्टी को एक बड़ा झटका तब लगा जब राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष और पूर्व सांसद सूरजभान सिंह ने पद और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफे के दौरान उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी अपने संस्थापक रामविलास पासवान की नीतियों से भटक गई है और संगठन में आंतरिक लोकतंत्र पूरी तरह समाप्त हो गया है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता