ब्रेकिंग
Bihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतराBihar News: बिहार में मकान बनाने वालों के लिए बड़ी खबर! नए नियम लागू, कमरा-रसोई से लेकर शौचालय तक बदल गए मानकBihar News: 22 कोच वाली नई ट्रेन शुरू, राजस्थान से बिहार तक का सफर होगा सुविधाजनक; देखें पूरा रूटBihar News: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया योग, पाटलिपुत्र स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस कार्यक्रमBihar Tender Scam : टेंडर घोटाले में बड़ा खुलासा! SVU के सामने आरोपी रिशुश्री ने खोले कई राज, कहा - सरकारी काम में लेनदेन जरूरी, कई सवालों पर साधी चुप्पीBihar weather: पटना समेत बिहार में मौसम का डबल अटैक! कहीं लू तो कहीं तेज बारिश और बिजली गिरने का खतरा

Bihar Transfer Posting: बिहार के पांच जिलों में नए DTO की पोस्टिंग..बड़े पैमाने पर BAS के अफसर बदले गए

Bihar News: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. सामान्य प्रशासन विभाग ने 102 अधिकारियों का तबादला किया है. पांच जिलों में नए जिला परिवहन पदाधिकारी (DTO) की पोस्टिंग की गई है.

Bihar Transfer Posting, Bihar Administrative Service, Bihar Election 2025, DTO Posting Bihar, Bihar Officers Transfer List, GAD Bihar Notification, Bihar District Transport Officer
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Transfer Posting: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले लंबे समय से एक ही जगह पर जमे अधिकारियों का ट्रांसफर किया जा रहा है. इसी कड़ी में आज बिहार प्रशासनिक सेवा के 102 अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है. इस संबंध में सामान्य प्रशासन विभाग की तरफ से अधिसूचना जारी कर दी गई है. पांच जिलों में नए डीटीओ की पोस्टिंग की गई है. 

बड़हिया नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी रवि कुमार आर्य को स्थानांतरित कर दरभंगा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. मधेपुरा के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुबीर रंजन को स्थानांतरित कर कटिहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. जिला पंचायत राज पदाधिकारी नवादा नवीन कुमार पांडेय को नवादा का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. वहीं वैशाली के जिला आपूर्ति पदाधिकारी अनु कुमारी को जिला परिवहन पदाधिकारी बांका के पद पर स्थापित किया गया है.

मधेपुरा के अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सुबीर रंजन को कटिहार का जिला परिवहन पदाधिकारी बनाया गया है. मधेपुरा के जिला पंचायत राज पदाधिकारी बलबीर दास को मधेपुरा का डीटीओ बनाया गया है.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता