ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Politics: मंगल पांडे की पत्नी के अकाउंट में 2.12 करोड़ कहां से आए ? PK ने कल पूछे सवाल तो आज BJP ने प्रशांत किशोर की 'बहन' के बिजनेस की खोली पोल, जानें..

"प्रशांत किशोर ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीके ने कहा कि कोरोना संकट के दौरान मंत्री की पत्नी के बैंक अकाउंट में 2.12 करोड़ रुपए आए। इसके अलावा, जन सुराज पार्टी और उनके कारोबार से जुड़े 100 क

प्रशांत किशोर
प्रशांत किशोर
© FILE PHOTO
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

Bihar News: प्रशांत किशोर के खुलासे से सत्ता पक्ष में खलबली मची है. शुक्रवार को उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर एक साथ भाजपा और जदयू के कई नेताओं के बारे में बड़ा खुलासा किया है। इसके बाद बिहार की राजनीतिक तपिश बढ़ गई है। प्रशांत किशोर ने स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीके ने खुलासा किया है कि जब कोरोना का संकट था, तब स्वास्थ्य मंत्री संपति अर्जन कर रहे थे । कहने को वह कर्ज लेकर दिल्ली फ्लैट खरीद रहे थे, लेकिन इसी दौरान उनकी पत्नी के बैंक अकाउंट में 2 करोड़ 12 लाख रुपए आए । यह रुपए कहां से आए, मंगल पांडे को जवाब देना चाहिए।


इसी कड़ी में आज भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष पाठक और प्रदेश प्रवक्ता कुंतल कृष्णा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशांत किशोर को लेकर बड़ा खुलासा किया है। भाजपा के तरफ से कहा गया है कि 19 मार्च 2025 को प्रशांत किशोर (PK) की बहन और उदय सिंह (Ex-MP) के पुत्र अभिनव सिंह ने JSPT Consultants Private Limited  नाम की एक कंपनी खोली। दो महीने बाद 19.5.2025 को उदय सिंह जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष बने। उदय सिंह के अध्यक्ष बनने के दस दिनों के अन्दर  11 करोड़ 80 लाख रुपये TRANSFER किया।

फिर जून 2025 में  11 करोड़ 80 लाख एवं जुलाई 2025 में 26 करोड़ 50 लाख  दिए । इस तरह दो महीने में 50 करोड़ से ज्यादा रुपये मिले। मात्र दो महीने पुरानी एक निर्माण कंपनी को ऐसी कौन सी तीसमार सलाह दे डाली की उस एजेंसी ने 50 करोड़ दे डाले। इसके बाद खुदरा रूप में और 47 करोड़ रुपये इन्हें अगस्त 2025 में प्राप्त हुए। अब तक उन्हें 100 करोड़ से ज्यादा रुपये मिल चुके हैं. पर किस एवज में, पता नहीं? यह जन सुराज के अकूत काले धन को उजला करने का एक नया शातिर रास्ता है।

भाजपा ने आगे खुलासा किया है कि, एक हैं शरत कुमार मिश्रा. ये जन सुराज पार्टी के अध्यक्ष हुआ करते थे. ये प्रशांत किशोर के बिज़नेस पार्टनर या यूं कहिये कि उनके मुखौटा हैं. ये कई कंपनियों के डायरेक्टर हैं जो 27.8.2022 को बनायीं गयी थी। यह कर्नाटक में रजिस्टर्ड है। इस फाउंडेशन को वर्ष 2023-24 में 18 करोड़ एवं वर्ष 2024-25 में 48 करोड़ 75 लाख रुपये Voluntary Contribution and anonymous donations के रूप में प्राप्त हुए। इनके बड़े donors में शराब कंपनियां, निर्माण कम्पनियाँ एवं कई फर्जी entities शामिल हैं। इतनी बड़ी राशि इन्हें कौन दे रहा है, क्यों दे रहा है. ये रिश्ता क्या कहलाता है? यह टैक्स चोरी, proxy payment और money laundering का भयानक मामला है।