CM Nitish Oath Ceremony : नीतीश कुमार 20 नवंबर को 10वीं बार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ, गांधी मैदान में भव्य तैयारी और सांस्कृतिक कार्यक्रम; मैथिली ठाकुर और मनोज तिवारी करेंगे परफॉर्म Amit Katyal: कौन हैं अमित कात्याल? क्या रहा है लालू परिवार से नाता; जानें पूरी डिटेल ED ने लालू यादव के करीबी अमित कात्याल को किया अरेस्ट, करोड़ों के फर्जीवाड़े से जुड़ा है मामला Bihar cabinet formation : भाजपा विधायक दल की अहम बैठक शुरू, उपमुख्यमंत्री के चेहरे से लेकर नए मंत्रियों की सूची तक बड़े फैसले तय होंगे Bihar News: JP गंगा पथ फेज-2 का निर्माण इस दिन से शुरू, पटना से यूपी और दिल्ली तक का सफर होगा आसान Bihar Politcis: कैबिनेट में कितने बनेंगे मंत्री, नए चेहरों को भी मिल सकता है मौका? जानें Bihar News: बिहार में नेपाल की तरह अराजकता और हिंसा फैलाना चाहती थी युवती, अब पुलिस करेगी खातिरदारी बिहार में नई सरकार का खाका आज तैयार होगा: जेडीयू की बड़ी बैठकों में फैसले, 20 नवंबर को नीतीश लेंगे शपथ Patna traffic diversion : घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर, कल इन रास्तों पर नहीं चलेंगे ऑटो या बस; जानिए क्या है वजह Patna Metro : जनवरी से इस रूट पर दौड़ने लगेगी मेट्रो, मलाही पकड़ी तक पूरा हुआ ट्रैक का काम; ISBT से किराया कितना; जानें
1st Bihar Published by: First Bihar Updated Wed, 19 Nov 2025 09:50:50 AM IST
- फ़ोटो
बिहार में नई सरकार के गठन को लेकर मंगलवार का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। आज पूरे दिन पटना में राजनीतिक गतिविधियां चरम पर रहेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार 20 नवंबर को पटना के गांधी मैदान में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, लेकिन उससे पहले एनडीए विधायकों और सहयोगी दलों की कई महत्वपूर्ण बैठकें प्रस्तावित हैं। इन बैठकों के जरिए नई सरकार के स्वरूप को अंतिम रूप दिया जाएगा और मंत्री पद की संभावित सूची पर भी मुहर लग सकती है।
तीन बजे एनडीए विधायक दल की बैठक, नीतीश कुमार होंगे नेता चुने जाने की औपचारिक घोषणा
सबसे चर्चित बैठक दोपहर 3 बजे आयोजित होगी। यह बैठक बिहार विधानसभा के विस्तारित भवन के सेंट्रल हॉल में होगी। इसमें एनडीए के सभी विधायक शामिल होंगे और औपचारिक तौर पर नीतीश कुमार को एनडीए विधायक दल का नेता चुना जाएगा। हालांकि यह पहले से तय माना जा रहा है, लेकिन संवैधानिक और गठबंधन की औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए यह बैठक बेहद जरूरी है।
इस बैठक के बाद राज्यपाल से मुलाकात कर सरकार बनाने का दावा पेश किया जा सकता है। सूत्रों के अनुसार, इसी बैठक में उपमुख्यमंत्री पद के लिए नामों पर भी अंतिम सहमति बन सकती है।
जदयू विधायकों की बैठक: सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास पर होगी बैठक
एनडीए की संयुक्त बैठक से पहले सुबह 11 बजे मुख्यमंत्री आवास में जदयू विधायक दल की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक की अध्यक्षता खुद नीतीश कुमार करेंगे। इसमें जदयू विधायक दल के नेता का चुनाव किया जाएगा। यह पद खुद नीतीश कुमार के पास ही रहने की संभावना है, लेकिन पार्टी संगठनात्मक औपचारिकताओं को पूरा करना आवश्यक है।
जदयू की इस बैठक में मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने वाले संभावित चेहरों पर भी चर्चा होने की संभावना है। जदयू अपने अनुभवी और पुराने चेहरों को मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती है, साथ ही संगठन मजबूत करने के लिए कुछ नए विधायकों को भी मौका दिया जा सकता है।
भाजपा विधायक दल की बैठक सुबह 10 बजे, कौन बनेगा नेता?
दूसरी ओर, भाजपा सुबह 10 बजे अपने प्रदेश कार्यालय में विधायक दल की बैठक करेगी। इस बैठक में भाजपा विधायक दल के नेता का चयन होगा। भाजपा की ओर से किसे नेतृत्व की जिम्मेदारी दी जाएगी, यह फैसला बेहद अहम है, क्योंकि नई सरकार में भाजपा की भूमिका काफी महत्वपूर्ण रहने वाली है।
भाजपा के सामने दो चुनौतियाँ होंगी — पहला, एक मजबूत विधायक दल का नेता चुनना और दूसरा, उपमुख्यमंत्री पद के लिए संतुलन बनाना। चर्चाओं के अनुसार, भाजपा एक अनुभवी चेहरे को इस पद के लिए चुन सकती है।
नीतीश कुमार के साथ कई मंत्री भी लेंगे शपथ
20 नवंबर को होने वाले शपथ ग्रहण समारोह में न सिर्फ नीतीश कुमार बल्कि उपमुख्यमंत्री और कई मंत्रियों को भी शपथ दिलाई जाएगी। यह उम्मीद जताई जा रही है कि मंत्रिमंडल का पहला विस्तार इसी दिन होगा, जबकि दूसरी सूची बाद में आएगी।
सीएम नीतीश नई सरकार में संतुलन साधने की कोशिश करेंगे। जातीय समीकरण, क्षेत्रीय प्रतिनिधित्व और अनुभवी-नए विधायकों के बीच समन्वय को प्राथमिकता दी जाएगी।
शपथग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई वीआईपी
पटना का गांधी मैदान मंगलवार के बाद एक बार फिर ऐतिहासिक क्षण का गवाह बनेगा। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष, जदयू के शीर्ष नेता और एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल होने की संभावना है। इसके अलावा बड़ी संख्या में कई अन्य गणमान्य लोग और अधिकारी भी मौजूद रहेंगे। सुरक्षा को लेकर व्यापक इंतजाम किए जा रहे हैं और गांधी मैदान के आसपास ट्रैफिक रूट भी बदले जा सकते हैं।
राजनीतिक रूप से अहम दिन
आज का दिन न सिर्फ बिहार की राजनीति बल्कि पूरे एनडीए गठबंधन के लिए बेहद अहम माना जा रहा है। एक ओर नीतीश कुमार लगातार 10वीं बार मुख्यमंत्री बनने की तैयारी में हैं, तो वहीं एनडीए के लिए यह अवसर है कि वह एक स्थिर और मजबूत सरकार की नींव रख सके।
बैठकों के नतीजे से यह तय होगा कि नई सरकार किस दिशा में आगे बढ़ेगी और आने वाले पांच वर्षों में बिहार की राजनीति किस तरह आकार लेगी।
बिहार की जनता की निगाहें आज दिनभर पटना की राजनीतिक गतिविधियों पर टिकी रहेंगी।