ब्रेकिंग
तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल✦तीसरे समन पर ED दफ्तर पहुंचे IAS आनंद किशोर, टेंडर घोटाले में शुरू हुई पूछताछ, अब खुल सकते हैं कई बड़े राज✦SBI ग्राहकों के लिए जरूरी खबर... आज बंद रहेगी UPI सर्विस, Google Pay और PhonePe से भी नहीं कर पाएंगे पेमेंट?✦Bettiah Robbery : जाते-जाते बोल गए- 'हम फिर आएंगे, यह तो फिल्म है...' दिनदहाड़े 8 बदमाशों ने लूट लिया 40 करोड़ का सोना-हीरा, बिहार की सबसे बड़ी डकैती से दहला बेतिया...✦बेतिया में सेनको गोल्ड शोरूम से 30-40 करोड़ के गहने लूटे! 8 हथियारबंद अपराधियों ने दिनदहाड़े मचाया तांडव✦झारखंड के NTPC प्लांट में बड़ा हादसा: कन्वेयर बेल्ट टूटने से 3 मजदूरों की मौत, 2 घायल

Bihar Election 2025: ‘बंटना नहीं है, अगर बंटेंगे तो कटेंगे.. याद रखिएगा’, सीएम योगी ने अप्पू, पप्पू और टप्पू से बिहार के लोगों को किया सावधान

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लालू परिवार और महागठबंधन के तीन नेताओं अप्पू, पप्पू और टप्पू—को लेकर बिहार के लोगों को चेताया।

Bihar Election 2025
© Reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Election 2025: मुजफ्फरपुर में विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में 06 नवंबर को वोटिंग होनी है। इसको लेकर सभी राजनीतिक पार्टी के द्वारा प्रचार प्रसार युद्ध स्तर पर जारी है। इसी कड़ी में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुजफ्फरपुर शहर पहुंचे, जहां नगर विधानसभा सीट से बीजेपी उम्मीदवार रंजन कुमार के लिए चुनावी जनसभा को संबोधित किया। 


योगी आदित्यनाथ ने जनसभा में लालू परिवार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में जब 1992 से 2005 तक जंगल राज था। पटना हाईकोर्ट ने यह तल्ख टिप्पणी की थी कि सरकार बिहार में माफिया चला रहे हैं। हत्या, लूट, अपहरण डकैती चरम पर थी। बिहार में न तो सड़क थी न हवाई सुविधा सिर्फ अपहरण हत्या लूट उद्योग था। 


आज बिहार नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार में आगे बढ़ रहा है। सभी क्षेत्रों में और आगे बढ़ेगा। गांधी जी के तीन बंदर के बारे में सब जानते ही होंगे। गांधी जी के तीन बंदर से लोग ज्ञान लेते है बुरा मत देखो, बुरा मत कहो और बुरा मत सुनो लेकिन आज के जो तीन बंदर है अप्पू, पप्पू और टप्पू यह तीनों बिहार की जनता को किसी तरह झुठलाकर फिर से बिहार को जंगलराज करने वाले है। 


आज बिहार में रोजगार और नौकरी की भरमार है। युवा वर्ग बड़ी संख्या में आज अपना नौकरी और रोजगार कर रहे हैं। आने वाले समय में और अवसर बिहार के विकास के लिए चाहे किसी क्षेत्र में हो एनडीए की सरकार काम करेगी। यह अप्पू , पप्पू और टप्पू तीनों मिलाकर जात-पात में बांट कर फिर से माफिया राज लाना चाहते हैं। इसलिए बंटना नहीं है, बंटेंगे तो कटेंगे याद रखिएगा।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता