ब्रेकिंग
1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी1st Bihar जो कहता है वही होता है...बाकी सब हैं पीछे-पीछे, निशांत की खबर पर 100 फीसदी लगी मुहर, बने पावर सेंटर बिहार कैबिनेट विस्तार: पीएम मोदी. शाह, राजनाथ सिंह, सीएम सम्राट और नीतीश कुमार समेत तमाम एनडीए नेता मौजूद, मंत्रियों का शपथ ग्रहण शुरूसम्राट कैबिनेट में मंत्री बनने जा रहे निशांत कुमार, शपथ ग्रहण से पहले पिता नीतीश कुमार का लिया आशीर्वादबिहार कैबिनेट विस्तार: सम्राट मंत्रिमंडल में सबसे ज्यादा राजपूत मंत्री होंगे, जानिए किस जाति के कितने मंत्रीपटना में जाम से त्राहिमाम, शपथ ग्रहण और पीएम मोदी के रोड शो को लेकर कई रूट डायवर्ट; लोगों की बढ़ी परेशानी

Bihar Election 2025: बिहार में दूसरे चरण का चुनाव प्रचार थमा, 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर वोटिंग

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण का प्रचार रविवार शाम थम गया। अब सोमवार, 11 नवंबर को 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में 3.70 करोड़ से अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

Bihar Election 2025
© File
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए रविवार शाम 6 बजे प्रचार थम गया। अब मतदाता ही तय करेंगे कि 11 नवंबर को मतदान के बाद सत्ता की कुर्सी पर कौन बैठेगा। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर वोटिंग होगी, जिनमें 101 सामान्य, 19 अनुसूचित जाति और 2 अनुसूचित जनजाति के लिए आरक्षित हैं।


चुनाव आयोग के मुताबिक, कुल 3 करोड़ 70 लाख 13 हजार 556 मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इनमें 1.95 करोड़ पुरुष, 1.74 करोड़ महिला और 943 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं। हर बूथ पर औसतन 815 मतदाता दर्ज हैं। कुल 45,399 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें 595 महिला-संचालित, 91 दिव्यांगजन-संचालित और 316 मॉडल बूथ शामिल हैं। निष्पक्ष और पारदर्शी मतदान सुनिश्चित करने के लिए सभी बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की गई है।


प्रचार के आखिरी दिन सियासत अपने चरम पर रही। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, महागठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार तेजस्वी प्रसाद यादव, और लोजपा (रामविलास) प्रमुख चिराग पासवान समेत तमाम नेताओं ने ताबड़तोड़ जनसभाएं कीं। मोदी की रैलियों में भारी भीड़ उमड़ी, वहीं नीतीश कुमार ने अपनी सरकार के विकास कार्यों को गिनाया। तेजस्वी यादव ने रोजगार और युवाओं के मुद्दों को प्रमुखता दी, जबकि चिराग पासवान ने एनडीए में अपनी राजनीतिक उपस्थिति मजबूत करने का प्रयास किया।


दूसरे चरण में कैमूर की चैनपुर, रोहतास की सासाराम और गया शहर सीटों पर सबसे अधिक 22-22 उम्मीदवार मैदान में हैं। वहीं, लौरिया, चनपटिया, रक्सौल, सुगौली, त्रिवेणीगंज और बनमनखी सीटों पर केवल 5-5 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं। कुछ सीटों पर सीधा मुकाबला होगा, तो कई पर बहुकोणीय टक्कर देखने को मिलेगी।


युवाओं की भूमिका इस चरण में निर्णायक मानी जा रही है। 18 से 29 वर्ष आयु वर्ग के 84.84 लाख मतदाता और 30 से 40 वर्ष के 1.04 करोड़ 97 हजार वोटर चुनावी समीकरणों को प्रभावित कर सकते हैं। पहली बार वोट डालने वाले 7.69 लाख से अधिक मतदाता कई सीटों पर परिणामों को नया मोड़ दे सकते हैं। इसके अलावा, 43 एनआरआई, सौ वर्ष से अधिक आयु के 6,255 मतदाता, 4.87 लाख वरिष्ठ नागरिक (80+), 4.04 लाख दिव्यांगजन और 63,373 सेवा मतदाता लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भूमिका निभाएंगे।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता

संबंधित खबरें