ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Assembly Election 2025: चुनाव से पहले मुकेश सहनी को मिला तोहफा, गदगद हुए वीआईपी सुप्रीमो...

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी को बड़ी राहत मिली है। चुनाव आयोग ने पार्टी का पुराना चुनाव चिन्ह 'नाव छाप' वापस दे दिया है। इससे पहले लोकसभा चुनाव 2024 में पार्टी को 'लेडिज पर्स' चिन्ह दिया गया था।

मुकेश सहनी नाव छाप  VIP पार्टी चुनाव चिन्ह  बिहार विधानसभा चुनाव 2025  मुकेश सहनी बड़ी खबर  चुनाव आयोग VIP पार्टी  नाव छाप वापस  VIP पार्टी न्यूज
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Assembly Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव से पहले मुकेश सहनी के लिए बड़ी खुशखबरी आई है. चुनाव आयोग ने वीआईपी सुप्रीमो को बड़ा तोहफा दिया है. आयोग ने पुराना चुनाव चिन्ह वापस कर दिया है. निर्वाचन आयोग के इस निर्णय पर मुकेश सहनी ने खुशी जाहिर किया है. 

लेडिज पर्स की जगह फिर से नाव चिन्ह हुआ अलॉट

वीआईपी की तरफ से बताया गया है कि चुनाव आयोग ने पुराना चुनाव चिन्ह नाव छाप वापस कर दिया है. बजाप्ता इसकी जानकारी भेज दी गई है. लोकसभा चुनाव 2024 में वीआईपी को लेडिज पर्स छाप चुनाव चिन्ह अलॉट किया गया था. इसके पहले वीआईपी को नाव छाप चुनाव चिन्ह अलॉट था. लेकिन लोस चुनाव से ठीक पहले निर्वाचन आयोग ने नाव छाप की जगह लेडिज पर्स अलॉट कर दिया था.

लोकसभा चुनाव 2024 से पहले वापस ले लिया था नाव 

वीआईपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता देव ज्योति ने बताया कि साजिश के तहत हमारी पार्टी का चुनाव चिन्ह नाव छाप को को वापस करा दिया गया था. लेकिन हमलोगों ने कानूनी लड़ाई लड़ी और चुनाव आयोग के समक्ष अपना पक्ष रखा. इसके बाद निर्वाचन आयोग ने हमारे तर्क को स्वीकार किया और फिर से पुराना चुनाव चिन्ह 'नाव' वापस कर दिया गया है. चुनाव आयोग की तरफ से इस संबंध में पत्र भेजा गया है.  

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता