ब्रेकिंग
PM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामाPM मोदी के BIRTHDAY पर दीया का वीडियो बनाने पर 12 साल के बच्चे की पिटाई, तेजस्वी यादव से मिलकर प्रिंस ने दी घटना की जानकारी, क्या कहा जानिये?पटना में ट्रेन में युवती ने अपने कपड़े फाड़ कर फैला दी सनसनी, जमकर हंगामे के बाद सामने आए VIDEO ने लोगों को कर दिया हैरानसुप्रीम कोर्ट ने शराबबंदी पर उठाए सवाल, कहा- गुजरात में 600 से ज्यादा मौतों के बावजूद नहीं रुका जहरीली शराब का कारोबार‘द वन: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ के प्रमोशन के लिए पटना पहुंचे सिद्धार्थ मल्होत्रा-तमन्ना भाटिया, CM सम्राट चौधरी से की मुलाकातनिजी क्लीनिक की बड़ी लापरवाही: गर्भ में मृत बच्चे को बाहर निकालने के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने किया हंगामा

Bihar Election: एक्शन में आया चुनाव आयोग, टीम जल्द करेगी बिहार का दौरा; सभी DM के लिए निर्देश जारी

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों के लिए चुनाव आयोग की टीम जल्द बिहार दौरे पर। डीएम को दिए गए मिशन मोड में काम करने, वाहन जांच और हथियार सत्यापन के निर्देश।

Bihar Election
प्रतीकात्मक
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 की तैयारियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग की एक उच्चस्तरीय टीम जल्द ही राज्य का दौरा करेगी। इस दौरे से पहले मुख्य सचिव अमृत लाल मीणा ने सभी अधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया है। गुरुवार को मगध प्रमंडल की समीक्षा बैठक में अरवल, नवादा, औरंगाबाद, जहानाबाद और गया के जिलाधिकारियों और पुलिस अधीक्षकों ने चुनाव तैयारियों का विस्तृत ब्योरा पेश किया है।


मुख्य सचिव ने डीएम को रिटर्निंग और असिस्टेंट रिटर्निंग अफसरों की रिक्तियां तत्काल भरने, मतदान बहिष्कार की स्थिति को संवेदनशीलता से निपटाने और चेक पोस्टों पर वाहन जांच तेज करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अगले एक माह में सभी प्रमंडलों की तैयारियों की समीक्षा होगी। पुराने सचिवालय में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आयोजित इस बैठक में डीजीपी विनय कुमार, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी विनोद सिंह गुंजियाल, गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी और प्रमंडलीय आयुक्त शामिल थे।


मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि प्रत्येक 1200 मतदाताओं के लिए एक मतदान केंद्र स्थापित किया जाएगा। उन्होंने चुनाव सॉफ्टवेयर में डेटा प्रविष्टि, शैडो जोन के लिए संचार योजना और पर्याप्त वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। साथ ही मतदान केंद्रों की शिफ्टिंग से बचने और जरूरत पड़ने पर अतिरिक्त बूथ बनाने की सलाह दी।


गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव ने अवैध हथियारों और कारतूसों की बरामदगी पर विशेष ध्यान देने को कहा है। उन्होंने शस्त्र दुकानों का नियमित निरीक्षण, इस्तेमाल की गई गोलियों का सत्यापन और थानों में लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा, सभी कारागारों का औचक निरीक्षण करने और इंटरनेट मीडिया पर भ्रामक खबरों की कड़ी निगरानी करने की हिदायत भी दी गई। डीजीपी विनय कुमार ने लंबित गिरफ्तारी और कुर्की-जब्ती वारंटों को जल्द निष्पादित करने और निर्वाचन व शस्त्र अधिनियम से जुड़े मामलों की तेजी से जांच पूरी करने का आदेश दिया है।