ब्रेकिंग
केंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियमकेंद्रीय मंत्री ललन सिंह का PA बनकर जेल IG को किया फोन, एक कैदी को जेल ट्रांसफऱ करने के लिए कहा, फिर क्या था...तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने बाइक में मारी जोरदार टक्कर, दो नाबालिग ममेरे भाइयों की मौत; तीसरा गंभीरPM मोदी का वीडियो हटाने पर संसदीय समिति सख्त, जुकरबर्ग को 3 दिन में माफी मांगने की चेतावनीपप्पू यादव ने प्रशांत किशोर की जीत के बहाने RJD पर बोला हमला, तेजस्वी यादव के नेतृत्व पर उठाए सवालक्या 2,000 रुपये से ऊपर UPI पेमेंट करना होगा महंगा? जानिए किस पर पड़ेगा असर और क्या है पूरा नियम

Bihar Election: NDA में शाह-मात का खेल तेज, नीतीश के मास्टरस्ट्रोक से खतरे में चिराग की पसंदीदा सीटें

Bihar Election: बिहार चुनाव को लेकर नेताओं के बीच शह और मात का खेल शुरू। चिराग पासवान की 9 पसंदीदा सीटों पर नीतीश कुमार की JD(U) की नजर, NDA में सीट बंटवारे को लेकर घमासान प्रारंभ।

Bihar Election
नीतीश कुमार, चिराग पासवान
© Google
Deepak Kumar
Deepak Kumar
3 मिनट

Bihar Election: बिहार विधानसभा चुनाव 2025 से पहले NDA में सीट बंटवारे को लेकर तनाव बढ़ चला है। केंद्रीय मंत्री और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख चिराग पासवान उन नौ सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने के लिए दबाव बना रहे हैं, जहां उनकी पार्टी 2020 के चुनाव में दूसरे स्थान पर रही थी। इनमें ब्रह्मपुर, दिनारा, हरनौत, जगदीशपुर, कदवा, कस्बा, ओबरा, रघुनाथपुर और रूपौली शामिल हैं। हालांकि, जनता दल (यूनाइटेड) के नेता इन सीटों पर अपनी दावेदारी ठोक रहे हैं, जिससे गठबंधन में अब शह-मात का खेल शुरू हो गया है।


चिराग पासवान की LJP(RV) ने 2020 में NDA से अलग होकर 137 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन केवल एक सीट जीती, जो बाद में विधायक के पार्टी छोड़ने से खाली ही हो गई। नौ सीटों पर उनकी पार्टी दूसरे स्थान पर रही, जिसके आधार पर चिराग अब इन सीटों को अपने खाते में चाहते हैं। सूत्रों के मुताबिक, NDA में BJP और JD(U) के बीच 243 में से करीब 100-100 सीटों पर अघोषित सहमति बन चुकी है, जबकि बची 43 सीटें LJP(RV), हिंदुस्तानी अवाम मोर्चा (HAM) और राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) के बीच बंटेंगी। LJP(RV) को 25-28 सीटें मिलने की संभावना है, लेकिन चिराग की इन नौ सीटों पर नजर JD(U) के लिए चुनौती बनी हुई है।


JD(U) के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने यह दावा किया है कि सीट बंटवारे पर अभी कोई औपचारिक बातचीत नहीं हुई है, लेकिन सूत्र बताते हैं कि JD(U) इन नौ सीटों पर अपने मजबूत दावेदार उतारने की रणनीति बना रही है। 2020 में LJP(RV) ने JD(U) के वोट काटकर उसे नुकसान पहुंचाया था, जिसका खामियाजा JD(U) को 115 में से केवल 43 सीटें मिलने के रूप में भुगतना पड़ा। अब नीतीश कुमार चिराग की महत्वाकांक्षा पर लगाम लगाने के लिए ‘मास्टरस्ट्रोक’ की तैयारी में हैं। दूसरी ओर चिराग ने हाल ही में कहा कि वह सभी 243 सीटों पर लड़ने को तैयार हैं, हालांकि उन्होंने बाद में NDA के प्रति वफादारी जताते हुए इसे गठबंधन को मजबूत करने की रणनीति बतला दिया।