ब्रेकिंग
Bihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाबBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेशBihar News : ‘पार्टी में बर्तन बजते रहते हैं’, अनंत-नीरज विवाद पर संजय झा ने संभाला मोर्चा; ललन सिंह को लेकर भी दिया जवाब

Nitish Kumar Bihar : कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश: 19 नवंबर को इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे नीतीश

नीतीश कैबिनेट ने मौजूदा विधानसभा भंग करने की सिफारिश की है. 19 नवंबर को नीतीश कुमार इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे. तब तक वे मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे.

Nitish Kumar Bihar : कैबिनेट की बैठक में विधानसभा भंग करने की सिफारिश: 19 नवंबर को इस्तीफा देकर नई सरकार बनाने का दावा करेंगे नीतीश
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Nitish Kumar Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजे आने के तीन दिन बाद आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कैबिनेट की बैठक बुलाई. बैठक में विधिवत तौर पर मौजूदा विधानसभा को भंग करने की सिफारिश पारित की गई.


कैबिनेट के फैसले के बाद मुख्यमंत्री राज भवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की. नीतीश कुमार ने राज्यपाल को बैठक में लिए गए निर्णय की जानकारी दी और बताया कि विधानसभा 19 नवंबर को भंग मानी जाएगी. यह वही तारीख है, जब मौजूदा सदन का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा.


राज्यपाल को जानकारी देने के बाद यह स्पष्ट हो गया कि नई सरकार के गठन की प्रक्रिया 19 नवंबर के बाद औपचारिक रूप से शुरू होगी. उस दिन तक नीतीश कुमार मुख्यमंत्री पद पर बने रहेंगे और नियमित प्रशासनिक कार्य संभालते रहेंगे.


आज की कैबिनेट बैठक में जिस प्रस्ताव को मंजूरी दी गई, वह इसी प्रक्रिया का हिस्सा है. 19 नवंबर को एक बार फिर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यपाल से मुलाकात करेंगे. उस दौरान वे अपना इस्तीफा सौंपेंगे और साथ ही नई सरकार बनाने का दावा भी पेश करेंगे.


इस पूरी प्रक्रिया के बाद यह तय होगा कि बिहार में नई राजनीतिक व्यवस्था किस रूप में सामने आएगी और कौन अगला मुख्यमंत्री बनेगा. हालांकि ये तय हो गया है कि नीतीश कुमार ही बिहार के अगले मुख्यमंत्री होंगे. लेकिन उसके पहले कई औपचारिकताएं निभाई जाएंगी. 


सबसे पहले NDA में शामिल पांचों पार्टियां अपने विधायक दल का नेता चुनेंगी. जेडीयू विधायकों की बैठक में नीतीश को नेता चुनने की औपचारिकता निभाई जाएगी. फिर NDA में शामिल सभी दलों की साझा बैठक में नीतीश को नेता चुना जाएगा. उसके बाद नीतीश कुमार राज्यपाल के समक्ष नई सरकार बनाने का दावा पेश करेंगे.