ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Cabinet Meeting: नीतीश सरकार ने जविप्र डीलरों को दिया चुनावी तोहफा...बढ़ा दिया कमीशन, अब इतना रू मिलेगा

Bihar Cabinet Meeting: जविप्र के डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे. विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने कमीशन बढ़ाकर डीलरों को बड़ा तोहफा दिया है.

Bihar Cabinet Meeting, खाद्धान डीलर, जविप्र डीलर, खाद्ध उपभोक्ता संरक्षण विभाग, खाद्धान, नीतीश कैबिनेट, बिहार सरकार, बिहार कैबिनेट
जविप्र डीलर की फाइल तस्वीर
© Google
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar Cabinet Meeting:  नीतीश सरकार ने जविप्र डीलरों को बड़ा तोहफा दिया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में डीलर कमीशन दर को बढ़ाने का फैसला लिया है. जविप्र के डीलर कमीशन बढ़ाने की मांग को लेकर आंदोलन चला रहे थे. अब विधानसभा चुनाव से पहले सरकार ने कमीशन बढ़ाने का निर्णय लिया है. 

खाद्य उपभोक्ता संरक्षण विभाग का प्रस्ताव मंजूर

खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग के प्रस्ताव को आज कैबिनेट से मुहर लगी है. प्रस्ताव में कहा गया है, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 के तहत डीलर कमीशन मद केन्द्रांश की राशि रू0 45/- प्रति क्विंटल एवं राज्यांश मद की राशि रू0 45/- प्रति क्विंटल, यानि कुल 90 रू प्रति क्विंटल निर्धारित है। सितम्बर, 2025 से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत डीलर कमीशन मद में रू० 90/- प्रति क्विंटल तथा राज्य योजना से अतिरिक्त डीलर कमीशन के रूप में रू0 47/- प्रति क्विंटल करने,साथ ही सभी मदों के साथ केन्द्रीय सहायता, राज्यांश एवं राज्य योजना मद मिलाकर कुल दर 211.40 रुपये प्रति क्विंटल से बढ़ाकर 258.40 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है.

डीलरों के कमीशन में हुई वृद्धि 

इससे जन वितरण प्रणाली अन्तर्गत खाद्यान्न के परिवहन एवं हथालन, उचित मात्रा में खाद्यान्न को पहुँचाने एवं खाद्यान्न के परिवहन में सुलभता होगी। साथ ही, जन वितरण प्रणाली विक्रेताओं को देय डीलर कमीशन में 47 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि करते हुए 137 रूपये प्रति क्विंटल की दर से भुगतान करने का निर्णय लिया गया है. सरकार का कहना है कि इस वृद्धि से जविप्र डीलरों की आर्थिक स्थिति और बेहतर होगी.

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता