ब्रेकिंग
खेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शवखेसारी लाल यादव ने पिता को गिफ्ट की 4 करोड़ की Range Rover SV, भावुक वीडियो हुआ वायरलबिहार में SC-ST अत्याचार मामलों के लिए बनेंगे 19 नए स्पेशल कोर्ट, 171 पदों के सृजन को कैबिनेट की मंजूरीफर्जी आधार कार्ड से भारत में घूम रहा था नेपाली युवक, नाबालिग लड़की को लेकर पहुंचा मैत्री पुल; SSB ने दबोचाBihar Cabinet Meeting: सम्राट कैबिनेट की बैठक खत्म...16 मेडिकल कॉलेज खोलने का निर्णय, कई महत्वपूर्ण एजेंडों पर लगी मुहर,जानें...बेतिया में सनसनीखेज वारदात, अधेड़ की गला दबाकर हत्या; घर के बेड पर मिला शव

Bihar News: बिहार विधानसभा में सत्ता पक्ष व विपक्ष आमने-सामने, प्रश्नकाल शुरू होते ही....

बिहार विधानसभा में SIR मुद्दे पर भारी हंगामा जारी है। गुरूवार को भी विपक्षी विधायक काले कपड़ों में नजर आ रहे. शुक्रवार को विधानसभा सत्र का आखिरी दिन है.

SIR विवाद बिहार  बिहार विधानसभा हंगामा  विपक्ष का प्रदर्शन पटना  तेजस्वी यादव बनाम नीतीश कुमार  विजय सिन्हा विरोध  भाई वीरेन्द्र असंसदीय भाषा  SIR पर राजनीतिक घमासान  बिहार सदन हंगामा 2025
© SELF
Viveka Nand
2 मिनट

Bihar News: SIR के मुद्दे पर विपक्ष का दिल्ली से लेकर पटना तक प्रदर्शन जारी है. आज बिहार विधानसभा का चौथा दिन है. एसआईआर के मुद्दे पर विधानसभा में हंगामा लगातार जारी है. विपक्षी सदस्य सदन और सदन के बाहर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं. आज गुरूवार को भी विपक्षी सदस्य काले कपड़े में नजर आ रहे हैं. चौथे दिन सदन की कार्यवाही जैसे ही शुरू हुई विपक्षी सदस्यों का शोरगुल शुरू हो गया. स्पीकर ने सत्ता पक्ष व विपक्षी विधायकों को शांत कराने की कोशिश की. 

तेजस्वी यादव ने उठाई मांग 

बिहार विधानसभा में आज तेजस्वी यादव ने एक बार फिर से एसआईआर का मुद्दा उठाया. उन्होंने कहा कि एक भी बिहारी का वोटर लिस्ट से नाम नहीं कटे, यह काम हो. मतादता मालिकों के बारे में हम सभी को सोचना चाहिए. बाबा साहब ने गरीबों को एक ही अधिकारी दिया था वो था वोट का अधिकार. सरकार की तरफ से बोलते हुए ससंदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि बिहार का एक भी सही मतदाता छूटे नहीं, सरकारी भी यही चाहती है. हम सभी को आश्वस्त करते हैं कि एक भी सही मतदाता नहीं छूटेगा.

विपक्ष का हंगामा जारी....

बुधवार को भी विपक्षी सदस्यों ने सदन में भारी हंगामा मचाया था. सत्ता पक्ष और विपक्ष में जमकर नोकझोक हुई थी. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को लालू-राबड़ी राज की याद दिलाई थी. इस दौरान राजद सदस्यों और डिप्टी सीएम विजय सिन्हा में नोकझोक भी हुई थी. राजद विधायक भाई वीरेन्द्र ने सदन में असंसदीय शब्द का प्रयोग किया, इसके बाद विवाद बढ़ गया था. स्पीकर नंदकिशोर यादव ने विधायक से खेद प्रकट करने को कहा. इस दौरान स्पीकर सत्ता पक्ष पर भी भड़क गए, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा से लेकर मंत्रियों तक की क्लास लगाई थी. 

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Viveka Nand

FirstBihar संवाददाता