ब्रेकिंग
‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश‘जहां जीतेंगे, वहां 10 हजार नौकरी देंगे’, MLC उम्मीदवारों की घोषणा के बाद प्रशांत किशोर का बड़ा एलानBihar MLC Election : MLC चुनाव में जन सुराज की एंट्री, दरभंगा से पटना तक 5 उम्मीदवार मैदान में; देखें पूरी लिस्टBihar MLC Election 2026 : अनंत सिंह की बगावत के बाद एक्शन में नीतीश कुमार, नीरज की जीत के लिए चला 'अमोघ अस्त्र'! ललन सिंह से मुलाकात के बाद क्या बदलेगा खेल?अनंत-नीरज की लड़ाई में क्यों चुप हैं नीतीश कुमार? ‘पंच परमेश्वर’ बनने से क्यों बच रहे JDU के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कहीं यह सोची-समझी रणनीति तो नहीं?Bihar News : डायल-112 टीम पर हमला पड़ेगा महंगा, थानेदार पर होगी कार्रवाई; बिहार पुलिस मुख्यालय का सख्त आदेश

Bihar Assembly Election 2025: बिहार चुनाव से पहले रणनीति बनाने में जुटी BJP, 26 मार्च को NDA नेताओं की अहम बैठक, जेपी नड्डा और विनोद तावड़े भी होंगे शामिल

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। 26 मार्च को NDA नेताओं की अहम बैठक होगी।

Bihar Assembly Election 2025
26 मार्च को NDA नेताओं की अहम बैठक
© File Photo
Khushboo Gupta
Khushboo Gupta
2 मिनट

Bihar Assembly Election 2025: बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसे लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारियां तेज कर दी हैं। विधानसभा चुनाव से पहले बीजेपी चुनावी रणनीति बनाने में जुटी है। बिहार में आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के नेताओं की एक महत्वपूर्ण बैठक होने वाली है। यह बैठक 26 तारीख को शाम 7 बजे आयोजित की जाएगी।


बीजेपी नेता संजय जायसवाल के आवास पर बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, बिहार प्रभारी विनोद तावड़े, बिहार के दोनों डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्ष भी शामिल होंगे। इस दौरान बिहार चुनाव को लेकर रणनीतियों पर चर्चा की जाएगी, साथ ही चुनावी तैयारियों की समीक्षा की जाएगी।


माना जा रहा है कि बीजेपी के प्रमुख नेता इस बैठक के माध्यम से चुनावी दिशा-निर्देश देंगे और बिहार में एनडीए के चुनावी प्रचार को गति देने की योजना बनाएंगे। इसे लेकर राजनीतिक गलियारो में चर्चा तेज हो गई है। सभी की नजर अब इस बैठक पर रहेगी, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं, जो आगामी बिहार चुनाव को प्रभावित कर सकते हैं।

रिपोर्टिंग
K

रिपोर्टर

KHUSHBOO GUPTA

FirstBihar संवाददाता