ब्रेकिंग
न्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिशन्याय की मांग करने वाले भरत तिवारी के चचेरे भाई आशीष तिवारी सस्पेंड, मोतिहारी पुलिस ने शुरू की विभागीय कार्रवाईबिहार की जेलों में बड़ा फेरबदल: 30 उपाधीक्षकों का तबादला, कई जेलों में नई तैनाती, देखिये पूरी लिस्टPMCH के प्रिंसिपल पर कार्रवाई से पहले निशांत ने कराई जासूसी, नौकरी छोड़ने का ऐलान करने वाले प्रिंसिपल को नहीं मिलेगा वीआरएस, होगी कड़ी कार्रवाईदो करोड़ की लूट की साजिश नाकाम, कैश डिलीवरी कंपनी का कर्मी निकला मास्टरमाइंड, तीन अपराधी गिरफ्तारअनुकंपा पर नौकरी पाने के लिए बेटे ने बाप की करवाई हत्या, 10 लाख की सुपारी देकर रची खौफनाक साजिश

Bihar Election 2025: अंतिम चरण की वोटिंग शुरू, सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की दिख रही लंबी कतार

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार सुबह से शुरू हो गई है। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण ने इतिहास रचा था, जब 65.08% क

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
2 मिनट

बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग मंगलवार सुबह से शुरू हो गई है। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण ने इतिहास रचा था, जब 65.08% की जबरदस्त वोटिंग दर्ज की गई थी। अब दूसरे चरण में जनता का उत्साह और जोश पहले से भी ज्यादा नजर आ रहा है, जिससे पहले चरण का रिकॉर्ड टूटने की संभावना बनी हुई है।


इस बार दूसरे और चरण में कुल 1,302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जो सत्ता के लिए कड़ी प्रतिस्पर्धा करेंगे। पहले चरण की तुलना में इस बार दो जिले और एक सीट ज्यादा होने के कारण मतदान प्रतिशत के नए रिकॉर्ड बनने की मजबूत उम्मीद है। निर्वाचन आयोग ने मतदान को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।


मतदान कर्मियों को पहले ही ईवीएम और वीवीपैट मशीनों का वितरण कर दिया गया है और उन्हें मशीन संचालन तथा मतदान प्रक्रिया के लिए विशेष प्रशिक्षण दिया गया है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, तकनीकी सहायता और मतदान सुगमता को सुनिश्चित करने के लिए अतिरिक्त इंतजाम किए गए हैं। प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है।


इस बार भी निर्वाचन आयोग ने मतदाताओं को जागरूक करने के लिए SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) अभियान चलाया है। पोस्टर, बैनर, रैली और सोशल मीडिया कैंपेन के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी जा रही है।


मतदाता सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मतदान केंद्रों पर जाकर लोकतंत्र में भागीदारी करना शुरु कर दिया हैं। दूसरे चरण का यह मतदान बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने में अहम भूमिका निभाएगा और प्रशासन हर स्तर पर सतर्क है ताकि यह प्रक्रिया सफल और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।