ब्रेकिंग
Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?✦Samastipur News: दुकान बंद कर घर लौट रहे सोना कारोबारी की गोली मारकर हत्या, बाइक और सामान सुरक्षित मिलने से गहराया रहस्य✦Bihar MLC Election Result : अनंत सिंह के रसगुल्ले पर नीरज कुमार का पलटवार, बोले- जीत का दावा करने से पहले अपना राशिफल देख लें; मेरे खिलाफ रची गई साजिश माइनस में चली गई...✦Bihar MLC Election Result : 8 सीटों पर शुरू हुई मतगणना, पटना स्नातक सीट पर सबसे ज्यादा नजर; नीरज-अनुज में कांटे की टक्कर✦Bihar News: BPSC TRE-4.0 की नई डेट जारी! आवेदन के लिए मिला अतिरिक्त समय, जानें पूरी डिटेल✦Bihar News: जेडीयू से निकाले गए अनंत सिंह के सामने बड़ी चुनौती, क्या राजनीतिक वनवास की आएगी नौबत?

Bihar Election 2025: "बिहार में मतदान का नया रिकॉर्ड बनाएं, युवा बढ़-चढ़कर करें भागीदारी", अंतिम चरण के वोटिंग को लेकर PM ने की वोटरों से अपील

Bihar Election 2025:प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। पीएम मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे न केवल खुद मतदान करें.

Bihar Election 2025
बिहार चुनाव 2025
PRIYA DWIVEDI
3 मिनट

Bihar Election 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग आज सुबह 7 बजे से शुरू हो गई है। इस चरण में 20 जिलों की 122 विधानसभा सीटों पर मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। पहले चरण ने इतिहास रचा था, जब 65.08% की जबरदस्त वोटिंग दर्ज की गई थी। इस बार जनता में जो उत्साह देखा जा रहा है, उससे अनुमान लगाया जा रहा है कि पहले चरण का रिकॉर्ड टूट सकता है। पहले चरण की तुलना में इस बार दो जिले और एक सीट ज्यादा हैं, जिससे वोटिंग प्रतिशत के नए रिकॉर्ड बनने की मजबूत उम्मीद है।


मतदान के दृष्टिगत निर्वाचन आयोग ने सभी बूथों पर ईवीएम और वीवीपैट मशीनों की तैयारी, सुरक्षा और तकनीकी इंतजाम पहले ही सुनिश्चित कर लिए हैं। प्रत्येक बूथ पर वरिष्ठ नागरिकों, दिव्यांग और गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था की गई है। मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, प्रवेश निगरानी, बैरिकेड और सशस्त्र बलों की तैनाती के माध्यम से मतदान का शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित किया जा रहा है।


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहारवासियों से अपील की है कि वे बढ़-चढ़कर मतदान करें और लोकतंत्र को मजबूत बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं। पीएम मोदी ने पहली बार मतदान करने वाले युवाओं से विशेष आग्रह किया कि वे न केवल खुद मतदान करें, बल्कि दूसरों को भी वोट डालने के लिए प्रेरित करें। उनका कहना है कि युवाओं की सक्रिय भागीदारी से इस बार मतदान का नया रिकॉर्ड बन सकता है।


निर्वाचन आयोग के SVEEP (Systematic Voters’ Education and Electoral Participation) कार्यक्रम के तहत मतदाताओं को जागरूक करने के लिए पोस्टर, बैनर, नुक्कड़ नाटक, रैली और सोशल मीडिया कैंपेन चलाए जा रहे हैं। मतदान कर्मियों और बूथ अधिकारियों को भी दोहराया प्रशिक्षण दिया गया है ताकि मतदान के दिन किसी भी परिस्थिति में प्रक्रिया सुचारू और निष्पक्ष रहे।


मतदाताओं से अपील की गई है कि वे सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक अपने मतदान केंद्र पर जाकर लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी करें। दूसरे चरण का मतदान बिहार की राजनीतिक दिशा तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा और प्रशासन हर स्तर पर सतर्कता बरत रहा है।