ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

'अरुण तो बाहरी हैं हम हैं चिराग के खांटी जीजा ... ', चिराग के बड़े जीजा और तेजस्वी यादव ने साधा निशाना ; कहा- सुख-दु:ख में बगल वाला ही आता है काम

JAMUI : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। 19 को बिहार के चार लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें जमुई, नवादा, गया और औरंगबाद की सीट शा

'अरुण तो बाहरी हैं हम हैं चिराग के खांटी जीजा ... ',  चिराग के बड़े जीजा और तेजस्वी यादव ने साधा निशाना ; कहा-  सुख-दु:ख में बगल वाला ही आता है काम
Tejpratap
Tejpratap
3 मिनट

JAMUI : बिहार में लोकसभा चुनाव को लेकर पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को होना है। 19 को बिहार के चार लोकसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। जिसमें जमुई, नवादा, गया और औरंगबाद की सीट शामिल है। ऐसे में इन चार सीटों में सबसे रोचक लड़ाई जमुई में देखने को मिल रही है। यहां एनडीए के तरफ से चुनाव मैदान में चिराग पासवान के जीजा अरुण भारती भी डटे हुए हैं तो महागठबंधन की तरफ से स्थानीय प्रत्याशी अर्चना रविदास चुनाव मैदान में हैं। ऐसे में अब जो खबर सामने आई है वह चिराग पासवान के बड़े जीजा साधु पासवान से जुड़ा है। साधु ने अरुण भारती को बाहरी प्रत्याशी और खुद को तेजस्वी यादव का हनुमान बताया है। इसके साथ ही खुद तेजस्वी यादव ने भी अरुण भारती पर सवाल उठाए हैं। 


चिराग पासवान के बड़े जीजा साधु पासवान ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास इसी क्षेत्र की रहने वाली हैं। जबकि एनडीए उम्मीदवार अरुण भारती तो बाहरी हैं। हम तो अरुण से कहना चाहते हैं कि चिराग पासवान के खांटी जीजा तो हम हैं, तुम तो ऑस्ट्रेलिया वाले जीजा हो। यहां खांटी जीजा को लोग अधिक जानता है बाहरी को कम। 


इसके अलावा उन्होंने चिराग पासवान को लेकर कहा कि वह कहते हैं कि मैं मोदी का हनुमान हूं और मोदी उनके साथ खड़े हैं। इसलिए वह चुनाव जीत जाएंगे। साधु ने कहा कि उनको मैं कहना चाहता हूं कि आप हनुमान हैं तो हम भी हनुमान ही हैं। आप मोदी के हनुमान हैं तो हम तेजस्वी के हनुमान हैं और इस बार हर सीट पर तेजस्वी यादव की जीत होगी। 


उधर, तेजस्वी यादव ने कहा कि महागठबंधन प्रत्याशी अर्चना रविदास इसी क्षेत्र की रहने वाली हैं। जबकि एनडीए उम्मीदवार अरुण भारती (चिराग पासवान के जीजा) तो बाहरी हैं। सुख-दुख में स्थानीय प्रत्याशी ही मददगार होंगे। उन्होंने आगे कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कहते थे कि मिट जाएंगे, लेकिन भाजपा के साथ नहीं जाएंगे। वे भाजपा में शामिल हो गए। तेजस्वी ने कहा कि हमने वर्ष 2020 के विधानसभा चुनाव में 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार देने का वादा किया था। 17 महीने की सरकार में पांच लाख युवाओं को नौकरी दे दी गई। उन्होंने कहा कि जमुई से विधायक भाजपा का, तीन टर्म से सांसद एनडीए का, बावजूद जमुई में कोई कारखाना नहीं लगा।