ब्रेकिंग
Bihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिलBihar Government : थोड़ी देर में CM सचिवालय में जुटेंगे मंत्री, सम्राट चौधरी ने अचानक क्यों बुलाई बैठक? सामने आई बड़ी वजहBihar News: बिहार के सरकारी अस्पतालों में 783 नई नियुक्तियां, 1 महीने में ज्वाइनिंग; जानिए किस पद पर कितनी बहालीBihar News : विनय कुमार के बाद कौन बनेगा बिहार का DGP? शुरू हुई चयन प्रक्रिया, रेस में ये बड़े नामBihar News : 16 प्लॉट, लाखों के गहने और कैश... SVU रेड में इंजीनियर की संपत्ति का खुलासा, कुछ दिन पहले दो ठेकेदारों को धमकी देने के आरोप में भेजा गया था जेलBihar News : पटना में अब EV चलाना होगा आसान! 10 जगह लगेंगे फास्ट चार्जिंग स्टेशन, विधानसभा-कलेक्ट्रेट भी शामिल

Rahul Gandhi In Bihar : अमित शाह के बाद अब राहुल गांधी आ रहे बिहार, इस दिन पटना में बड़े कार्यक्रम में होंगे शामिल

Rahul Gandhi In Bihar : कांग्रेस नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर पटना जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। यह इस साल में उनका तीसरा बिहार दौरा होगा।

rahul gandhi in bihar
राहुल गांधी
© file photo
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

Rahul Gandhi In Bihar : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तमाम राजनीतिक पार्टियों की हलचल तेज हो गई है। इसी कड़ी में कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी 7 अप्रैल को एक दिवसीय दौरे पर पटना जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान वे पटना के एसकेएम हॉल में आयोजित संविधान सुरक्षा सम्मेलन में शामिल होंगे। इस साल में उनका तीसरा बिहार दौरा होगा। इससे पहले वे 18 जनवरी और 5 फरवरी को भी पटना आ चुके हैं। 


जानकारी के मुताबिक, राहुल गांधी इस दौरे के दौरान बिहार कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। ऐसे में आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को देखते हुए उनका यह दौरा बेहद अहम माना जा रहा है। इसकी एक वजह यह भी है कि कांग्रेस इस बार अपनी रणनीति को मजबूत करने और संगठन को सक्रिय करने के प्रयास में जुटी है। 


वहीं, कांग्रेस पार्टी ने इस बार विधानसभा चुनाव के  दौरान टिकट बांटने की प्रक्रिया को लेकर नई रणनीति बनाई है। इस बार पार्टी संगठन को मजबूत करने के लिए जिला कमिटी के गठन में जुट गई है। अब जिला कमिटी की अनुशंसा के बाद ही विधानसभा चुनाव में उम्मीदवारों को टिकट दिया जाएगा। ऐसे में राहुल की यात्रा क़ाफी ख़ास बताई जा रही है। 


इधर, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी बिहार दौरे पर है। इस दौरान उन्होंने भाजपा नेताओं से मुलाकात कर चुनावी चर्चा की। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी की अहम बैठक में विधानसभा चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र दिया। अमित शाह ने पार्टी नेताओं से कहा, आगामी विधानसभा चुनाव में केवल बीजेपी नहीं एनडीए की जीत सुनिश्चित करनी है।