ब्रेकिंग
बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी ✦बिहार पुलिस के 7 अधिकारियों को मिला केंद्रीय गृह मंत्री दक्षता पदक, स्वीटी सहरावत-आशीष भारती भी सम्मानित✦जेल से बाहर आते ही आजम खां को ED ने किया गिरफ्तार, 15 गाड़ियों और 50 CRPF जवानों के साथ पहुंची टीम✦दो निर्दलीय MLC को भाजपा में शामिल कराने पर RJD ने बोला हमला, कहा..JDU को खत्म करना चाहती है BJP✦साढ़े तीन घंटे में नई दिल्ली से वाराणसी: देश की दूसरी बुलेट ट्रेन को मिली मंजूरी, स्पीड रेल नेटवर्क से जुड़ेंगे पटना समेत कई शहर✦ट्रेन से निशांत कुमार यूपी रवाना, जेडीयू की अहम बैठक में होंगे शामिल, उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव लड़ने की तैयारी

आज तय होंगे बिहार में कांग्रेस के बाकी बचे 6 सीटों पर कैंडिडेट का नाम ! दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक

PATNA : बिहार की छह लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट तय करने के लिए दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक होने जा रही है। हालांकि इस बैठक में अगर उम्मीदवारों के नाम

आज तय होंगे बिहार में कांग्रेस के बाकी बचे 6 सीटों पर कैंडिडेट का नाम ! दिल्ली में कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक
Tejpratap
Tejpratap
2 मिनट

PATNA : बिहार की छह लोकसभा सीटों पर कैंडिडेट तय करने के लिए दिल्ली में शुक्रवार को कांग्रेस स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक होने जा रही है। हालांकि इस बैठक में अगर उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर लिए जाते हैं, तब भी उसका ऐलान होने में दो दिनों का समय लग सकता है। बिहार की 6 सीटों पर उम्मीदवार फाइनल करने में हो रही देरी की एक वजह पार्टी के अंदर कोई बड़े और दिज्गज नामी चेहरे का न होना भी बताया जा रहा है। 


पार्टी सूत्रों की माने तो मौजूदा कार्यक्रम के मुताबिक बिहार में कैंडिडेट का नाम तय करने को लेकर स्क्रीनिंग कमिटी की शुक्रवार को बैठक प्रस्तावित है। बैठक में स्क्रीनिंग कमिटी के अध्यक्ष के साथ बिहार के प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष  को भी शामिल होना है। माना जा रहा है कि पिछले दिनों बिहार में जिस तरह की सियासी उठापटक हुई है, उसे देखते हुए पार्टी का फोकस मजबूत कैंडिडेट तय करने पर होगा। अब शुक्रवार को दिल्ली में हो रही बैठक में बाकी बची छह सीटों के लिए एक-एक उम्मीदवार का नाम फाइनल करके केंद्रीय चुनाव समिति को भेजा जाएगा।


माना जा रहा है कि, अगर स्क्रीनिंग कमिटी में सर्वसम्मति से उम्मीदवार तय हो गए तो कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति उसी पर अपनी मुहर लगा देगी। इससे पहले समिति को दिल्ली की ओर से स्क्रीनिंग कमिटी के जरिए संभावित उम्मीदवारों की जो लिस्ट भेजी गई थी, उसमें एक-एक सीट पर तीन-तीन नाम शामिल थे, लेकिन समिति ने यह लिस्ट लौटाते हुए स्क्रीनिंग कमिटी से कहा था कि वे एक सीट पर एक ही नाम भेजें।