ब्रेकिंग
चोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसपटना में 40 लाख की नशीली दवाईयां बरामद, नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई काला कारोबार: भोजपुर में 'बालू भंडारण' की जांच के नाम पर कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा, कैपिंग से अधिक स्टॉक...खनन विभाग के प्रधान सचिव से की गई थी शिकायत, पर कार्रवाई के नाम पर....गया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीरचोरी के शक में 15 वर्षीय किशोर की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचाभारतीय रेल को मिलेगी नई रफ्तार, जमालपुर में 350 करोड़ से बनेगा हाई स्पीड रेल का सेंटर ऑफ एक्सीलेंसपटना में 40 लाख की नशीली दवाईयां बरामद, नशे के खिलाफ मद्य निषेध विभाग की बड़ी कार्रवाई काला कारोबार: भोजपुर में 'बालू भंडारण' की जांच के नाम पर कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा, कैपिंग से अधिक स्टॉक...खनन विभाग के प्रधान सचिव से की गई थी शिकायत, पर कार्रवाई के नाम पर....गया में रेलवे ट्रैक पार करते दंपती को मालगाड़ी ने कुचला, पत्नी की मौत; पति गंभीर

गांव आए शख्स को बदमाशों ने दी खौफनाक सजा: पहले आंख फोड़ दिया, फिर बेरहमी से ले ली जान; हत्या के बाद तेजाब से जला दी डेड बॉडी

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा में बदमाशों मां के श्राद्धकर्म में गांव आए शख्स को ऐसी मौत दी की किसी की भी रूह कांप जाए। बदमाशों ने शख्स को अगवा कर उसकी आंख फोड़ दी और बाद में उसे बे

गांव आए शख्स को बदमाशों ने दी खौफनाक सजा: पहले आंख फोड़ दिया, फिर बेरहमी से ले ली जान; हत्या के बाद तेजाब से जला दी डेड बॉडी
Mukesh Srivastava
2 मिनट

SHEIKHPURA: बिहार के शेखपुरा में बदमाशों मां के श्राद्धकर्म में गांव आए शख्स को ऐसी मौत दी की किसी की भी रूह कांप जाए। बदमाशों ने शख्स को अगवा कर उसकी आंख फोड़ दी और बाद में उसे बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया। इतना ही नहीं हत्या के बाद बदमाशों ने तेजाब डालकर शव को जलाने की कोशिश की।


दरअसल, यह सनसनीखेज वारदात केवटी थाना क्षेत्र के धरसेनी गांव की है, जहां स्कूल के पीछे से अधेड़ शख्स का शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान रामाश्रय सिंह के 55 वर्षीय बेटे सर्विस सिंह के रुप में हुई है। सर्विस सिंह झारखंड के जमशेदपुर में रहता था और गुरुवार को अपनी मां के श्राद्धकर्म में शामिल होने के लिए गांव पहुंचा था।


गांव पहुंचने के बाद सर्विस सिंह अचानक घर से लापता हो गया था। परिजनों ने काफी खोजबीन की लेकिन उसका कहीं पता नहीं चला। परिजन सर्विस सिंह को तलाश ही कर रहे थे कि शनिवार को का शव गांव के बाहर स्थित मीडिल स्कूल के पीछे से बरामद हुआ। इसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।


ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस हत्या के कारणों और हत्यारों का पता लगाने में जुट गई है।