ब्रेकिंग
बिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटमबिहार में भूमि सुधार अभियान की तैयारी: भूमिहीनों को मिलेगा प्लॉट, खासमहल की जमीन होगी फ्रीहोल्डफरार IAS संजीव हंस, रिशुश्री समेत सात के खिलाफ निगरानी कोर्ट में चार्जशीट दाखिल, SVU की जांच में मिले पुख्ता प्रमाण‘भरत तिवारी को न्याय नहीं मिला तो देशभर में..’, महापंचायत में पहुंचे करणी सेना प्रमुख ने सरकार को चेतायामोबाइल टावर पर चढ़ा BSC नर्सिंग का छात्र, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामापटना से किसके आदेश पर भरत भूषण तिवारी पर चली गोली? महापंचायत में गरजे प्रशांत किशोर, सम्राट सरकार को दे दिया अल्टीमेटम

प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की हाथ-पैर बांधकर पिटाई, चेहरे पर पेशाब करने का युवक ने लगाया आरोप

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को प्यार करना काफी महंगा पड़ गया। उसे लोगों ने प्यार करने की सजा जो सजा दी उसे देखकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। प्रेम-प्रसंग में युवक को स्थानीय लो

प्रेमिका से मिलने गये प्रेमी की हाथ-पैर बांधकर पिटाई, चेहरे पर पेशाब करने का युवक ने लगाया आरोप
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में एक युवक को प्यार करना काफी महंगा पड़ गया। उसे लोगों ने प्यार करने की सजा जो सजा दी उसे देखकर रोंगते खड़े हो जाएंगे। प्रेम-प्रसंग में युवक को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और हाथ-पैर बांधकर बेरहमी से पिटाई कर दी। जिससे वह अधमरा हो गया। पीड़ित युवक ने बड़ा आरोप लगाया है। युवक ने कहना है कि पिटाई के दौरान उसके चेहरे पर पेशाब किया गया। घटना 18 जुलाई की रात की है। अगले दिन सुबह में मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा। युवक की पिटाई का वीडियो अब वायरल हो रहा है। 


मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के कुंभी गांव की है जहां मुकद्दर सहनी का गांव की ही एक लड़की से प्रेम- प्रसंग चल रहा था। 18 जुलाई की देर रात करीब 3 बजे वह लड़की के घर के रास्ते से होकर जा रहा था। तभी कुछ लोगों ने उसे पकड़ लिया और हाथ पैर बांधकर उसकी जमकर पिटाई कर दी। लोगों का कहना था वह लड़की से मिलने के लिए आया था और लड़की के घर से निकलते समय पकड़ा गया। 


वही पीड़ित युवक ने इन आरोपों को गलत बताया है। उसका कहना है लड़की के घर वाले चोरी का आरोप लगा रहे है। जो बिल्कुल गलत आरोप है। पीड़ित युवक ने कमल सहनी पर गंभीर आरोप लगाया है कहा है कि पिटाई के दौरान उसने चेहरे पर पेशाब किया था। पीड़ित ने बताया कि बिहार पुलिस की वह तैयारी कर रहा है सुबह-सुबह दौड़ने के लिए जाता है इसी दौरान उसे पकड़ लिया और 3 बजे सुबह से 6 बजे तक उसकी जमकर पिटाई की गयी।


मामले में एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर मामला दर्ज कराया है लेकिन अब वीडियो वायरल हो रहा है इसमें आरोपी युवक के द्वारा चेहरे पर पेशाब करने की बात कही जा रही है। जबकि उसने जो एफआईआर दर्ज करायी है उसमें इस बात का कोई जिक्र ही नहीं है। अब इस बात की जांच की जा रही है कि किसके कहने पर वीडियो बनाया गया और इसे वायरल किया गया। फिलहाल आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।   

रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता