ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Jyoti Malhotra: YouTuber ज्योति मल्होत्रा की रील से बड़ा खुलासा, पाक जाने से पहले पहलगाम गई थी पाकिस्तानी जासूस

Jyoti Malhotra: पाकिस्तान के लिए भारत की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है. ज्योति की रील से पता चला है कि पाकिस्तान जाने से पहले वह जम्मू-कश्मीर के पहलगाम गई थी.

Jyoti Malhotra
© google
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Jyoti Malhotra: हरियाणा की रहने वाली यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में अब तक पंजाब के मलेरकोटला और हरियाणा से 6 पाकिस्तानी जासूसों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इस पूरे प्रकरण में एक बड़ा खुलासा सामने आया है।


जांच के दौरान ज्योति के इंस्टाग्राम अकाउंट की जांच से पता चला है कि वह पहलगाम आतंकी हमले से ठीक एक महीने पहले श्रीनगर यात्रा पर गई थी। जनवरी में कश्मीर घूमने के बाद वह मार्च 2023 में पाकिस्तान भी गई। जांच एजेंसियों को पता चला है कि ज्योति पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत एक अधिकारी दानिश के संपर्क में थी। उसी ने उसे पाकिस्तान भेजा था। पूछताछ में ज्योति ने स्वीकार किया कि वह 2023 में वीज़ा के लिए पाकिस्तान हाई कमीशन गई थी, जहां उसकी मुलाकात दानिश उर्फ अहसान-उर-रहीम से हुई। इसके बाद दोनों में बातचीत शुरू हुई।


ज्योति दो बार पाकिस्तान गई, जहां दानिश के निर्देश पर उसकी मुलाकात अली अहवान नाम के व्यक्ति से हुई। अली ने उसके रहने और यात्रा की व्यवस्था की। इसी दौरान उसने उसे पाकिस्तानी सुरक्षा और खुफिया एजेंसी के अधिकारियों से मिलवाया। पाकिस्तान में ज्योति की मुलाकात शाकिर और राणा शहबाज नाम के दो अन्य व्यक्तियों से भी करवाई गई। शाकिर का मोबाइल नंबर उसने अपने फोन में "जट रंधावा" नाम से सेव किया, ताकि किसी को संदेह न हो।


भारत लौटने के बाद भी ज्योति इन लोगों के संपर्क में बनी रही और स्नैपचैट, व्हाट्सऐप, और टेलीग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से गोपनीय जानकारी साझा करती रही। वह लगातार पाकिस्तान हाई कमीशन के अधिकारी दानिश से भी जुड़ी रही।


हिसार पुलिस ने 17 मई 2025 को ज्योति को अदालत में पेश किया और उसे 5 दिन की पुलिस रिमांड पर लिया गया। हिसार सिविल लाइन थाना में उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। फिलहाल केंद्रीय एजेंसियां उससे पूछताछ कर रही हैं। जांच में यह सामने आया है कि वह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसियों के सीधे संपर्क में थी और अब तक तीन बार पाकिस्तान की यात्रा कर चुकी है।

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता