ब्रेकिंग
‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम✦‘किसी भी बेटी को अगर कोई छू ले तो 24 घंटे में सलाखों के पीछे होगा’, युवा संवाद में बोले सीएम सम्राट चौधरी✦मिट्ठू लाओ-50 हजार का ईनाम पाओ: बिल्ली की डर से उड़ा 14 साल पुराना तोता, पूरे इलाके में मालिक ने लगाया पोस्टर ✦PM आवास योजना में बड़ा फर्जीवाड़ा! छह परिवारों पर गिरेगी गाज... होगी सरकारी राशि की वसूली✦सेल टैक्स ऑफिस में निगरानी की रेड, 25 हजार रिश्वत लेते असिस्टेंट कमिश्नर और डाटा एंट्री ऑपरेटर गिरफ्तार✦कोचिंग से लौटते ही नदी में नहाने निकले 3 किशोर, कुछ देर बाद आई मौत की खबर; परिवार में कोहराम

परिवार वालों को नागवार गुजरी लड़की की लव मैरिज, प्रेमी के बड़े भाई का हुआ मर्डर

MOTIHARI : बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमी के बड़े भाई की हत्या कर दी गई है. वारदात के ब

FirstBihar
Admin
2 मिनट
MOTIHARI : बिहार में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है. इस वक़्त की बड़ी खबर सामने आ रही है मोतिहारी से जहां प्रेम प्रसंग के मामले में प्रेमी के बड़े भाई की हत्या कर दी गई है. वारदात के बाद से इलाके में सनसनी फैली गई है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. पूरी वारदात जिले के तुरकौलिया थाना इलाके के भेला छपरा गांव की है. जहां एक व्यक्ति की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया है. बताया जा रहा है कि वृतीय लोकनाथपुर का रहने वाला मृतक बागेश्वर यादव का छोटा भाई कर्ण गांव की ही किसी लड़की से प्रेम करता था. जिसके साथ उसने दो महीने पहले घर से भगाकर शादी कर ली थी. उसी समय से दोनों ही परिवारों में तनाव बढ़ गया था. मृतक के परिजनों का आरोप है कि लड़की के घर वालों ने ही बदला लेने के लिए बड़े भाई की हत्या कर दी है. इस घटना के बाद से परिवार में मातम पसरा है. पीड़ित परिवार की ओर से सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है. शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. मोतिहारी से हिमांशु की रिपोर्ट
रिपोर्टिंग
7

रिपोर्टर

7

FirstBihar संवाददाता