ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Bihar Crime News: घर से लापता युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

Bihar Crime News: बिहारशरीफ के सरबहदी गांव में पोखर से युवक का शव बरामद हुआ। मृतक के शरीर पर चाकू के कई निशान मिले हैं। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस जांच में जुटी है और जल्द खुलासे का दावा कर रही है।

Bihar Crime News
प्रतिकात्मक
© File
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: नालंदा के बिहारशरीफ के मानपुर थाना क्षेत्र के सरबहदी गांव में शनिवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब गांव के बाहर स्थित पोखर से एक युवक का शव बरामद हुआ। युवक अपने घर से देर शाम से ही लापता था। शव मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है।


मृतक की पहचान सरबहदी निवासी 28 वर्षीय राजा चौधरी के रूप में हुई है, जो शुक्रवार शाम से लापता था। परिजनों के अनुसार, राजा चौधरी शुक्रवार शाम खाना खाने के बाद ताश खेलने के लिए घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया। 


शनिवार सुबह ग्रामीणों ने पोखर में उसका शव देखा और तत्काल इसकी सूचना स्वजन को दी। मृतक के चचेरे भाई भोला चौधरी ने आरोप लगाया कि बदमाशों ने राजा की बेरहमी से हत्या की है। उसके सिर और शरीर के कई हिस्सों पर चाकू से गोदने के निशान पाए गए हैं। हत्या के बाद शव को पोखर में फेंक दिया गया।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। सदर डीएसपी-1 नुरुल हक ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला हत्या का प्रतीत होता है। घटनास्थल से ताश के पत्ते भी बरामद हुए हैं। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे परिजनों को सौंप दिया गया है। 

रिपोर्टिंग
F

रिपोर्टर

FIRST BIHAR

FirstBihar संवाददाता