ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

गोपालगंज में दिनदहाड़े युवक को मारी गोली, बाइक सवार अपराधियों ने घटना को दिया अंजाम

सदर SDPO प्रांजल ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाएगा और उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

BIHAR POLICE
युवक को मारी गोली
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

GOPALGANJ: बिहार में अपराधियों का मनोबल कम होने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन अपराधी बेखौफ होकर क्राइम कर रहे हैं ऐसा लगता है कि इनमें पुलिस का डर खत्म हो गया है। इस बात अपराधियों ने अपनी उपस्थिति बिहार के गोपालगंज में दर्ज करायी है जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े एक युवक को गोली मार दी। 


जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए गोपालगंज सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने युवक को बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। घटना नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा नहर के पास ही है। जहां इस घटना से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। इलाके में इस बात की चर्चा हो रही है कि आखिर अपराधियों ने जावेद पर हमला क्यों किया?  क्या कोई दुश्मनी पहले से थी क्या? इस तरह की चर्चा इलाके में हो रही है। पुलिस भी घटना के कारणों का पता लगाने में लगी है. 


 घायल युवक की पहचान मोहम्मद जावेद के रूप में हुई है। जो हरखुआ गांव के रहने वाले सगीर आलम का पुत्र है। घटना के संबंध में बताया जाता है कि जावेद अपने घर से गोपालगंज आ रहा था तभी इसी दौरान बाइक पर सवार अपराधियों ने उस पर अंधाधूंध फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान दो गोली जावेद के पैर में जा लगी। गोली लगने के बाद जावेद सड़क पर गिर गया। 


जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे उठाकर सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के चिकित्सक ने बेहतर इलाज के लिए गोरखपुर रेफर कर दिया। परिजन उसे गोरखपुर ले गये हैं. घटना की सूचना मिलते ही मौक पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की छानबीन शुरू की। सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि नगर थाना क्षेत्र के तुरकहा नहर के पास एक युवक को अपराधियों ने गोली मारी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। उन्होंने दावा किया कि अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी होगी उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।