ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

Lucknow Murder Case: नए साल के जश्न के बीच दिल दहला देने वाली वारदात, युवक ने मां और चार बहनों को मौत के घाट उतारा

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक रूह को कंपा देने वाली वारदात सामने आई है. घरेलू विवाद में एक युवक ने अपनी ही मां और चार बहनों को मौत के घाट उतार दिया है. इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

Murder Case
पांच लोगों की हत्या से हड़कंप
© google
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Lucknow Murder Case: नए साल के पहले दिन लखनऊ के थाना नाका क्षेत्र स्थित होटल शरणजीत में एक दिल दहलाने वाली घटना हुई। यहां एक युवक ने अपनी मां और चार बहनों की बेरहमी से हत्या कर दी। जश्न के बीच साल के पहले दिन हुई चार लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है।


मृतकों की पहचान अस्मा खातून, 9 साल की आलिया, 19 साल की आल्शिया, 16 साल की अक्सा और 18 साल की रहमीन के रूप में हुई है। जबकि आरोपी की पहचान आगरा निवासी अरशद के तौर पर हुई है। पुलिस को घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और आरोपी अरशद को गिरफ्तार कर लिया।


पुलिस ने चारों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच कर रही है और फील्ड यूनिट सबूत इकट्ठा कर रही है। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि परिवारिक कलह के कारण उसने यह वारदात को अंजाम दिया है।


लखनऊ की डीसीपी रवीना त्यागी ने इस घटना की पुष्टि की और बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच जारी है। एक साथ चार लोगों की हत्या के बाद हड़कंप मच गया है और लोग साल के पहले दिन हुई इस वारदात को लेकर हैरान हैं।