ब्रेकिंग
Bihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरलBihar News : CM सम्राट का रक्षाबंधन गिफ्ट! SC-ST महिलाओं को 2.5 लाख, छात्राओं को 1 लाख तक प्रोत्साहन राशिBihar weather : बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज! आज इन जिलों में बारिश-वज्रपात का अलर्ट, जानें पटना का हालBihar News : रक्षा बंधन पर बेटियों के लिए CM सम्राट के 3 बड़े ऐलान, PhD फेलोशिप से स्टार्टअप तक जानिए क्या है सरकार का प्लान Bihar News : सुपौल में झूलन पर्व पर मौत का तांडव! श्रद्धालुओं को रौंदती चली गई तेज रफ्तार कार, 5 की मौतजमुई के मलयपुर अस्पताल में प्रसव पीड़ा से तड़पती रही गर्भवती, ड्यूटी से गायब मिले स्वास्थ्यकर्मी; वीडियो वायरल

योगी के बुलडोजर की बिहार में एंट्री, जल्द ध्वस्त होंगे हत्याकांड के आरोपियों के घर, हुआ था भारी बवाल

GOPALGANJ: गोपालगंज में पिछले दिनों क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के विरोध में भारी

योगी के बुलडोजर की बिहार में एंट्री, जल्द ध्वस्त होंगे हत्याकांड के आरोपियों के घर, हुआ था भारी बवाल
Mukesh Srivastava
3 मिनट

GOPALGANJ: गोपालगंज में पिछले दिनों क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी, जबकि एक अन्य किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस घटना के विरोध में भारी बवाल हुआ था और पुलिस को हालात काबू करने के लिए गोली तक चलानी पड़ गई थी। इस मामले में गोपालगंज पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने यूपी की तर्ज पर हत्याकांड के आरोपियों के घर पर बुलडोजर चलाने का फैसला लिया है। टाउन थाने की पुलिस जल्द ही हत्याकांड के आरोपियों को घर पोस्टर चिपकाएगी है। तय समय सीमा के भीतर अगर आरोपी पुलिस के सामने सरेंडर नहीं करते हैं तो उनके घर पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।


दरअसल, बीते 27 जनवरी को नगर थाना क्षेत्र के बसडीला में क्रिकेट खेलने के विवाद को लेकर एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई थी। देर शाम जब अंकित कुमार सब्जी खरीदने बाजार जा रहा था इसी दौरान बदमाशों ने गला दबाकर हत्या कर दी थी जबकि तीन अन्य युवकों को चाकू गोद कर घायल कर दिया था। गंभीर रूप से घायल एक युवक का इलाज के लिए गोरखपुर रेफर किया गया था। घटना से गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने आरोपी के घर के पास शव को सड़क पर रखकर जमकर हंगामा मचाया था। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों ने पुलिस के खिलाफ जमकर नारेबाजी की थी। इसी बीच प्रदर्शन कर रहे कुछ लोगों ने आरोपी के घर पर पत्थरबाजी शुरू कर दी थी।


घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात को काबू में करने के लिए प्रदर्शन कर रहे लोगों पर लाठीचार्ज कर दिया था। जिसके बाद मामला शांत होने के बजाए और भड़क गया था। गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस पर पथराव शुरू कर दिया थी। लोगों के आक्रोश को बढ़ता देख पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायरिंग शुरू कर दी थी और किसी तरह से हालात को काबू में किया था। अब मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने हत्याकांड के आरोपियों के घर जल्द ही पोस्टर चिपकाएगी, अगर तय समय सीमा के भीतर आरोपी पुलिस के सामने नहीं आते हैं तो उनके घरों पर बुलडोजर चला दिया जाएगा।