ब्रेकिंग
Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच✦Bihar Politics : CM बनने के बाद पूरी तरह बदल गई सम्राट चौधरी की जिंदगी, सुबह 5 बजे उठते हैं; जानिए दिन में कितनी बार खाते हैं खाना✦इधर नीतीश कुमार को लेकर सम्राट चौधरी ने किया बड़ा ऐलान, उधर अचानक सीएम आवास पहुंचे ललन सिंह; बिहार की सियासत में हलचल तेज✦Chhath Puja 2026 : छठ की थाली सजाना हुआ महंगा! सेब की पेटी 1400 पार, सूप-दउरा से लेकर गन्ने तक बढ़े दाम, जानिए इस बार कितना बिगड़ेगा बजट✦महंगाई का एक और जोरदार झटका, दूध की कीमतों में 1 से लेकर 8 रुपये तक की बढ़ोतरी; नई दरें लागू✦IB की इनपुट पर बिहार पुलिस का एक्शन: विदेशी आकाओं को संवेदनशील जानकारी साझा करने वाला शाहिद अख्तर गिरफ्तार, NIA ने भी शुरू की जांच

नीले ड्रम के बाद अब सूटकेस का इस्तेमाल, आशिक के साथ मिलकर खौफनाक वारदात को बीवी ने दिया अंजाम

अपने लवर के साथ मिलकर पत्नी ने पति की निर्मम हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए एक सूटकेस में भरकर 50 किलोमीटर दूर फेंक दिया। पति-पत्नी और वो मामले में इस बार नीले ड्रम की जगह सूटकेस का इस्तेमाल किया गया है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है।

up news
पति-पत्नी और वो
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

UP crime news: बिहार के पड़ोसी राज्य उत्तर प्रदेश में पति-पत्नी और वो का मामला आए दिन सामने आ रहा है। जिससे देख लोग भी हैरान हैं। यह कहने लगे हैं कि ना जाने यूपी में यह हो क्या रहा है? एक सभ्य समाज में इस तरह की वारदात शोभा नहीं देती है। मेरठ में सौरभ हत्याकांड के बाद इस तरह की घटनाएं ज्यादा होने लगी है। पुलिस एक केस जैसे ही सुलझाती है इसी तरह का दूसरा मामला सामने आ जाता है। मेरठ में हुए नीले ड्रम हत्याकांड की तरह ही एक और दिल दहला देने वाली वारदात देवरिया जिले से सामने आई है। 


जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपने पति की निर्मम हत्या कर दी और शव को छिपाने के लिए एक सूटकेस में भरकर 50 किलोमीटर दूर फेंक दिया। यह मामला न केवल हैरान करने वाला है बल्कि रिश्तों के विश्वास को भी झकझोर देने वाला है।


पति-पत्नी का रिश्ता हुआ शर्मसार

घटना देवरिया जिले के तरकुलवा थाना क्षेत्र के पकड़ी छापर पटखौली गांव की है। रविवार की दोपहर एक गेहूं के खेत में पड़े एक बड़े सूटकेस से दुर्गंध आने पर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जब सूटकेस खोला तो उसमें एक युवक की लाश पाई गई। कागजातों के आधार पर मृतक की पहचान मईल थाना क्षेत्र के भटौली गांव निवासी 28 वर्षीय नौशाद के रूप में हुई।


सऊदी से लौटते ही मार डाला गया

जानकारी के अनुसार, नौशाद कुछ ही दिन पहले सऊदी अरब से कमाकर लौटा था। उसकी वापसी के महज एक हफ्ते के अंदर ही उसकी बेरहमी से हत्या कर दी गई। हत्या का आरोप उसकी पत्नी और उसके प्रेमी पर है, जो रिश्ते में महिला का भांजा बताया जा रहा है।


हत्या की पूरी साजिश पत्नी ने रची थी 

पुलिस ने जब नौशाद की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने बताया कि सऊदी से लौटने के बाद नौशाद को उसके अवैध संबंधों की भनक लग गई थी और वह इसमें रुकावट बनने लगा था। इसी वजह से महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी हत्या की योजना बनाई। शनिवार की रात धारदार हथियार से नौशाद की हत्या की गई, और फिर शव को एक बड़े सूटकेस में भरकर करीब 50 किलोमीटर दूर ले जाकर खेत में फेंक दिया गया।


पुलिस की कार्रवाई तेज

घटना की जानकारी मिलते ही एसपी विक्रांत वीर, एएसपी अरविंद कुमार वर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त धारदार हथियार भी बरामद कर लिया है। महिला को हिरासत में ले लिया गया है, जबकि उसका प्रेमी फिलहाल फरार है। पुलिस का दावा है कि उसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।