ब्रेकिंग
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने कसा तंज, कहा..'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP प्रमुख का पहला रिएक्शन, बोले- आंदोलन अभी खत्म नहीं होगाNEET पेपर लीक: सहरसा में बिहार बंद के दौरान छात्रों ने किया रेन डांस, मोटर के पाइप को बना लिया 'वाटर कैनन'BIG BREAKING: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा...मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ाबिहार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत; एक गंभीरधर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कॉकरोच जनता पार्टी के अभिजीत दीपके ने कसा तंज, कहा..'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए'झुकती है दुनिया, झुकाने वाला चाहिए... धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर CJP प्रमुख का पहला रिएक्शन, बोले- आंदोलन अभी खत्म नहीं होगाNEET पेपर लीक: सहरसा में बिहार बंद के दौरान छात्रों ने किया रेन डांस, मोटर के पाइप को बना लिया 'वाटर कैनन'BIG BREAKING: केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, कहा...मैंने जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ाबिहार में तेज रफ्तार हाइवा ने बाइक सवार तीन मजदूरों को कुचला, दो की मौत; एक गंभीर

‘Sona Please Pickup The Phone..’ गर्लफ्रेंड ने बात करने से मना किया तो युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम

BETTIAH: खबर बेतिया से है, जहां प्रेमिका ने बात करने से मना किया तो प्रेमी ने जहर पी लिया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमंगलापुर गांव की है। परिजनों ने युवक को आ

‘Sona Please Pickup The Phone..’ गर्लफ्रेंड ने बात करने से मना किया तो युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम
Mukesh Srivastava
2 मिनट

BETTIAH: खबर बेतिया से है, जहां प्रेमिका ने बात करने से मना किया तो प्रेमी ने जहर पी लिया है। घटना जिले के शिकारपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जयमंगलापुर गांव की है। परिजनों ने युवक को आनन-फानन में इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल नरकटियागंज में भर्ती कराया, जहां से उसे गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया है। युवक की स्थिति गंभीर बनी हुई है। 


युवक की पहचान जयमंगलापुर गांव निवासी अमरुद मियां के 18 वर्षीय बेटे राजा मियां के रूप में की गई है। युवक के पिता अमरुद मियां ने बताया कि उसका बेटा राजा गांव के ही एक लड़की से तीन महीने से प्यार करता था। इधर कुछ दिनों से उसने बात करने से माना कर दिया। जिससे नाराज होकर राजा ने जहर पी लिया है। वहीं स्थानीय लोगों के अनुसार सोमवार शाम राजा जहर पीकर खेत में लेट गया। 


जब परिजनों को इसकी जानकारी हुई तो वे आनन-फानन युवक को लेकर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचे। जहां से चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। युवक नौवीं कक्षा का छात्र बताया गया है। उधर, घटना की सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर सुजीत कुमार दास अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच पड़ताल की है। थानाध्यक्ष अवनीश कुमार ने बताया कि एक युवक के जहर पीने की सूचना मिली है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्ट- संतोष कुमार