ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक चढ़ गया भीड़ के हत्थे, पेड़ में बांधकर लोगों ने हाथ साफ किया

युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके गांव तुनियहवा गया था, जहां लड़की के परिजनों और ग्रामीणों ने उसे पकड़ लिया और खुद ही सजा देने पर उतर आए।

BIHAR POLICE
युवक की पिटाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
3 मिनट

BAGAHA: पश्चिम चंपारण के बगहा से दिल को दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक युवक को प्रेमिका से मिलने की तालिबानी सजा दी गयी। युवक को गांव के एक पेड़ में रस्सी से बांध दिया गया और भिड़ ने जमकर पिटाई कर दी। हर किसी ने अपना हाथ युवक की पिटाई कर साफ किया। घटना धनहा थाना क्षेत्र के कठार पंचायत अंतर्गत दोकरी गांव की है। 


जहां एक युवक को प्रेम प्रसंग के चलते पेड़ से बांधकर बेरहमी से पीटा गया। जिसने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। सोशल मीडिया पर युवक की पिटाई का वीडियो किसी ने अपलोड कर दिया है जो तेजी से वायरल हो रहा है। युवक इस वीडियो में चीख रहा है, पिटाई कर रहे लोगों से कह रहा है कि ऐ चचा पहली बार आइल बानी हमरा के छोड़ दा.


जानकारी के अनुसार, दोकरी गांव निवासी भोली चौधरी का बेटा सुनील कुमार का पड़ोसी तूनियहवा गांव की एक युवती से प्रेम संबंध चल रहा था। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच लंबे समय से मेल-जोल था और वे एक-दूसरे से मुलाकात भी करते रहते थे।


मंगलवार की रात सुनील कुमार, अपनी प्रेमिका से मिलने तूनियहवा गांव गया था। लेकिन इसी बीच किसी ने उसे वहां देख लिया और लड़की के परिजनों को इस बात की जानकारी मिल गई। इसके बाद युवती के परिजन और गांव के कुछ अन्य लोग एकजुट होकर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुनील को पकड़ लिया और बिना कुछ सुने, उसे एक पेड़ से बांधकर पीटना शुरू कर दिया।


युवक बार-बार छोड़ देने की मिन्नतें करता रहा, दर्द से तड़पता रहा, लेकिन गुस्साए लोगों का दिल नहीं पसीजा। उसकी चीखें गांव में गूंजती रहीं, पर किसी ने रहम नहीं किया। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिसमें युवक की हालत बेहद गंभीर नजर आ रही है। फिलहाल, इस पूरे मामले को लेकर पुलिस को सूचना दी गई है। धनहा थाना की टीम मामले की जांच में जुटी है और दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। सबसे बड़ी बात यह है कि पुलिस के रहते कानून हाथ में लेने का हक इन लोगों को किसने दिया? 


टैग्स
रिपोर्टिंग
D

रिपोर्टर

DEEPAK RAJ

FirstBihar संवाददाता