ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

हम नहीं सुधरेंगे: DEO का घूसखोर क्लर्क गिरफ्तार, 15 हजार रिश्वत लेते विजिलेंस ने गुंजय को रंगेहाथ दबोचा

विजिलेंस का पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने इस बात की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गिरफ्तारी के बाद उसे ज्यूडिशियल कस्टडी भेजा गया है। वेतन भुगतान के लिए 15 हजार रूपये वो एक शिक्षक से बतौर घूस मांग रहा था।

BIHAR POLICE
निगरानी की कार्रवाई
© GOOGLE
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

PATNA: हम नहीं सुधरेंगे की राह पर बिहार के घूसखोर और शराबी दोनों चल रहे है. हालांकि आए दिन निगरानी की टीम घूसखोरों को और उत्पाद विभाग की टीम शराबियों और तस्करों को गिरफ्तार करती है। लेकिन इसके बावजूद ये लोग अपनी आदतों से बाज नहीं आ रहे हैं। इस बार पटना के जिला शिक्षा पदाधिकारी का क्लर्क घूस लेते रंगेहाथ पकड़ा गया है। विजिलेंस की टीम ने शिकायत मिलने के बाद उसे दबोचा है.


पटना में घूस लेते निगरानी की टीम ने एक घूसखोर को पकड़ा है। घूसखोर का नाम गुंजय कुमार है,जो जिला शिक्षा कार्यालय में तैनात किरानी है। वह शिक्षा पदाधिकारी का क्लर्क है। एक टीचर का बकाया वेतन के भुगतान को लेकर वह 15 हजार रुपये घूस मांग रहा था। जिसके बाद निगरानी की टीम ने जाल बिछाकर उसे रंगेहाथ घूस लेते गिरफ्तार कर लिया। 


निगरानी विभाग के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गुंजय कुमार जिला शिक्षा कार्यालय पटना में लिपिक के पद पर तैनात है। गूंजय कुमार को ₹15000 घूस लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। वह कुरकुरी मध्य विद्यालय के शिक्षक रवि कुमार से घूस मांग करे थे। शिक्षक का बकाया वेतन के भुगतान के लिए क्लर्क ने 15 हजार रुपये की मांग की थी। 


पीड़ित शिक्षक ने इस बात की शिकायत विजिलेंस से कर दी। शिक्षक की ओर से दर्ज शिकायत के बाद निगरानी ने ढावा दल का गठन कर रंगे हाथ 15 हजार रुपये घूस लेते किरानी को धड़ दबोचा। गिरफ्तारी के बाद उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा गया है। इस बात की जानकारी निगरानी के पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार ने दी।