ब्रेकिंग
बिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहतबिहार में खुलेंगे 17 नए मेडिकल कॉलेज, 16 पुराने अस्पताल भी PPP मॉडल के तहत होंगे विकसित; सरकार ने मांगे प्रस्तावभरत भूषण तिवारी एनकाउंटर केस: सुप्रीम कोर्ट ने तत्काल सुनवाई से किया इनकार, याचिकाकर्ता को दिया यह निर्देशनेपाल में भारी बारिश से कोसी नदी में उफान, बराज के 11 फाटक खोले गए; बिहार में हाई अलर्टट्रैफिक चालान नियमों में बड़ा बदलाव: 50 प्रतिशत पैसा जमा करने के बाद ही जा सकेंगे लोक अदालत, समय-सीमा हुई तयछपरा- नई दिल्ली सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन का शेड्यूल जारी, पूर्वांचल के यात्रियों को बड़ी राहत

वार्ड सदस्य के घर पर दबंगों का हमला, गहना और कैश लूटने के बाद की तोड़फोड़

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंग पड़ोसियों ने होली के दिन ना सिर्फ घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की बल्कि बक्सा का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी भी लूट लिया। घर के चाहरदिवारी को तोड़ने

वार्ड सदस्य के घर पर दबंगों का हमला, गहना और कैश लूटने के बाद की तोड़फोड़
Jitendra Vidyarthi
2 मिनट

BEGUSARAI: बेगूसराय में दबंग पड़ोसियों ने होली के दिन ना सिर्फ घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की बल्कि बक्सा का ताला तोड़कर जेवरात और नगदी भी लूट लिया। घर के चाहरदिवारी को तोड़ने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें देखा जा सकता हैं कि कैसे कई लोगों चाहरदिवारी को तोड़ रहे हैं। 


पूरा मामला मुफस्सिल थानाक्षेत्र के कंकौल गांव की है। बताया जाता है कि कंकाल गांव निवासी वार्ड पार्षद पवन कुमार साह का अपने पड़ोसी रामविलास यादव के साथ जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। इस विवादित जमीन पर पवन कुमार का आरोप है कि न्यायालय से फैसला उसके पक्ष में आ गया लेकिन उसके बावजूद राम विलास जबरन उस जमीन पर कब्जा करना चाहता है। 


कोर्ट के आदेश पर ही नापी कराकर दीवार खड़ा भी किया गया लेकिन पड़ोसी ने न्यायालय का फैसला नहीं माना और होली के दिन अचानक 10 से 15 की संख्या में हथियार के साथ वार्ड सदस्य के घर पर हमला कर दिया। जिसके बाद घर के सदस्य किसी वहां से जान बचाकर भागे। इस दौरान बदमाशों ने पहले पूरे दिवार को ढाह दिया। इस दौरान जमकर तोड़फोड़ की गई। 


इससे भी मन नहीं भरा तो घर में घुसकर तोड़फोड़ की गयी और घर में रखे स्टील के बक्से को तोड़कर 20 हजार रुपए नकद और सोने के जेवरात लूटकर नौ दो ग्यारह हो गये। घटना की सूचना पुलिस को दी गई जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इसके बावजूद दबंग पड़ोसी द्वारा बार-बार धमकी दी जा रही है। पीड़ित परिवार ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है। 

टैग्स
रिपोर्टिंग
H

रिपोर्टर

HARERAM DAS

FirstBihar संवाददाता