ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Violence in Nepal: नेपाल में दो समुदायों के बीच झड़प के बाद भारी हिंसा, रात 12 बजे तक कर्फ्यू लागू; भारतीय सीमा क्षेत्र में बढ़ाई गई चौकसी

Violence in Nepal: शनिवार को नेपाल के वीरगंज में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले गए शोभायात्रा जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। इस दौरान पथ

Violence in Nepal
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Violence in Nepal: शनिवार को नेपाल के वीरगंज में हनुमान जयंती के अवसर पर निकाले गए शोभायात्रा जुलूस के दौरान दो समुदायों के बीच झड़प हो गई, जिससे हालात तनावपूर्ण हो गए। इस दौरान पथराव, तोड़फोड़, आगजनी और हिंसक झड़पें हुईं। उपद्रवियों ने कई वाहनों और दुकानों में आग लगा दी। 


भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस का इस्तेमाल करना पड़ा। इस हिंसा में एसपी और डीएसपी समेत कुल 25 पुलिसकर्मी और 15 प्रदर्शनकारी घायल हो गए है। घायलों का इलाज वीरगंज के नारायणी अस्पताल में चल रहा है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए वीरगंज में कर्फ्यू लगा दिया गया है। पहले दोपहर 12 बजे तक कर्फ्यू था, लेकिन अब इसे रात 12 बजे तक बढ़ा दिया गया है। 


परसा के डीएम गणेश आर्याल के नेतृत्व में हुई सर्वदलीय बैठक और सुरक्षा समिति की बैठक के बाद यह निर्णय लिया गया। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि केवल आवश्यक सेवाओं में लगे व्यक्तियों और वाहनों को वैध पहचान पत्र व अनुमति पत्र के साथ आने-जाने की अनुमति होगी। घटना के बाद नेपाल सेना और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के जवानों को शहर के विभिन्न हिस्सों में तैनात कर दिया गया है। 


सड़कों पर लगातार गश्त की जा रही है और कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। इसका असर भारत-नेपाल सीमा पर भी देखा गया है। छपकैया में झड़प के बाद रक्सौल बॉर्डर स्थित मैत्री पुल पर एसएसबी को हाई अलर्ट पर रखा गया है।


सीमा पर तैनात एसएसबी की 47 बटालियन को अलर्ट कर दिया गया है और सीमा से सटे इलाकों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। संदिग्ध लोगों पर नजर रखने का निर्देश दिया गया है। हालात को देखते हुए बॉर्डर इलाके में भी सघन पुलिस गश्त की जा रही है। भारत की ओर से एसएसबी और पुलिस पूरी सतर्कता बरत रही है। कर्फ्यू और सीमा सील होने के कारण कई यात्री फंसे हुए हैं।