ब्रेकिंग
अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी✦अनंत सिंह की बेटी शिवांगी का तिलक, 500 गाड़ियों के काफिले के साथ पटना रवाना हुए मोकामा विधायक✦बिहार में तूफान अकवान का असर, बांका-भागलपुर समेत 3 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 40 KM की रफ्तार से चलेगी हवा✦Bihar News : छठ के संध्या अर्घ्य के दिन बेटे के साथ घाट गए थे सुनील, फिर अचानक हुए लापता; 5 दिन बाद मुजफ्फरपुर में नाले में मिला शव✦छठ में घर गए थे सभी किरायेदार, पीछे से 5 कमरों का ताला तोड़ 40 लाख के गहने ले उड़े चोर, CCTV में कैद हुई करतूत✦BPSC का नया परीक्षा कैलेंडर जारी, TRE-4 के 33,320 पदों पर बड़ा अपडेट; कई भर्तियों में सीधे इंटरव्यू से मिलेगी नौकरी

विकास के बाद अब मुख्तार अंसारी पर कसी नकेल, योगी सरकार ने घेरेबंदी शुरू कर दी

DESK : गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर किए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में सक्रिय माफिया सरगना हो पर योगी सरकार ने दबिश बढ़ा दी है. विकास दुबे के बाद विधायक के मुख्तार अंसारी पर यो

FirstBihar
First Bihar
3 मिनट

DESK : गैंगस्टर विकास दुबे का एनकाउंटर किए जाने के बाद अब उत्तर प्रदेश में सक्रिय माफिया सरगना हो पर योगी सरकार ने दबिश बढ़ा दी है. विकास दुबे के बाद विधायक के मुख्तार अंसारी पर योगी सरकार ने शिकंजा कस दिया है. योगी सरकार ने अंसारी के करीबियों पर नकेल कसते हुए घेराबंदी तेज कर दी है.


योगी सरकार ने तत्काल कार्यवाही करते हुए मुख्तार अंसारी के तीन करीबियों का लाइसेंस रद्द कर दिया. कानपुर के गैंगस्टर विकास दुबे और उसके गैंग का सफाया करने के बाद यूपी पुलिस के हौसले बुलंद हैं. यूपी में योगी आदित्यनाथ सरकार ने अपराधियों का सफाया करने का संकल्प पहले से ले रखा है और अब पूर्वांचल के बाहुबली मुख्तार अंसारी पर प्रशासन ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. मऊ सदर विधानसभा इलाके से विधायक मुख्तार अंसारी इन दिनों जेल में बंद है.


मुख्तार अंसारी  पंजाब के रोपड़ जेल में बंद हैं लेकिन उनके करीबी अभी भी उत्तर प्रदेश के अंदर सक्रिय हैं लिहाजा योगी सरकार ने मुख्तार अंसारी के सहयोगियों और रिश्तेदारों का आर्म्स लाइसेंस रद्द करना शुरू कर दिया है. अंसारी के तीन करीबियों के लाइसेंस फिलहाल निलंबित किए गए हैं और फोन कहां गया हर थाने में जमा करा लिया गया है.


जानकारी के मुताबिक गाजीपुर के जिलाधिकारी ने मुख्तार अंसारी गैंग से जुड़े तीन लोगों का लाइसेंस निरस्त किया है. 8 जुलाई को ही इस संबंध में एक रिपोर्ट डीएम के पास भेजी गई थी जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुए या लाइसेंस निरस्त किए गए हैं. गाजीपुर में रहने वाले अंसारी के करीबी मीर अशरफ अली बरवाड़ा के रहने वाले नूरुद्दीन आरिफ और गाजीपुर कोतवाली इलाके में सैयद वाडा के रहने वाले मसूद आलम का लाइसेंस निलंबित कर दिया गया है.


आपको बता दें कि पूर्वांचल के माफिया मुख्तार अंसारी गाजीपुर, मऊ, वाराणसी और जौनपुर में कुख्यात अपराधी के तौर पर जाने जाते हैं. मुख्तार अंसारी पर हत्या, अपहरण, रंगदारी, अवैध कब्जा सहित कुल 40 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं. अपराध की दुनिया के साथ ही वर्ष 1995 में राजनीति की दुनिया में भी मुख्तार ने कदम रखा और 1996 में पहली बार विधायक बने। इसके बाद लगातार पांच बार विधायक रहे. यह पिछले 15 सालों से जेल में है. इन दिनों मुख्तार पंजाब के रोपड़ जेल में बंद हैं.

टैग्स