ब्रेकिंग
Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦Big Breaking: चंपारण तटबंध टूटा..रिहायशी इलाकों में तेजी से फैल रहा पानी, मची अफरातफरी✦बिजली बिल में जुड़ सकता है ट्रैफिक चालान! सुप्रीम कोर्ट का सुझाव, वाहन का रजिस्ट्रेशन-फिटनेस रोकने पर भी विचार✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....

Bihar Crime News: निगरानी के हत्थे चढ़ा घूसखोर डाटा इंट्री ऑपरेटर, 12 हजार रिश्वत लेते रंगेहाथ धराया

Bihar Crime News: बिदुपुर अंचल कार्यालय में तैनात डाटा इंट्री आपरेटर आदित्य कुमार निगरानी की टीम ने 12 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है. दाखिल खारिज के नाम पर आरोपी पैसे ले रहा था.

Bihar Crime News
© file
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बिहार के वैशाली में निगरानी की टीम ने एक घूसखोर डाटा इंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। निगरानी की टीम ने सोमवार को बिदुपुर अंचल कार्यालय में छापेमारी की और 12 हजार रुपए घूस लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर को धर दबोचा।


जानकारी के मुताबिक, बिदुपुर अंचल कार्यालय में तैनात डाटा इंट्री आपरेटर आदित्य कुमार के बारे में निगरानी को शिकायत मिली थी। जांच में निगरानी ने आरोप को सही पाया। इसके बाद पटना से निगरानी विभाग की टीम वैशाली के बिदुपुर स्थित अंचल कार्यालय आ धमकी।


टीम ने जाल बिछाया और 12 हजार रूपये लेते डाटा इंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार को रंगेहात गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि आरोपी डाटा ऑपरेटर ने दाखिल ख़ारिज के नाम पर पीड़ित से पैसों की डिमांड की थी। स्थानीय शैलेंद्र सिंह ने निगरानी विभाग में शिकायत की थी कि दाखिल खारिज के लिए डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार द्वारा 20,000 की मांग की गई है। 


आवेदन मिलने के बाद निगरानी विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए डाटा एंट्री ऑपरेटर आदित्य कुमार को 12, 000 रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अरेस्ट करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई, जहां उसे निगरानी कोर्ट के समझ पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
V

रिपोर्टर

Vikramjeet

FirstBihar संवाददाता