ब्रेकिंग
Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी✦Bihar DElEd Result 2026: प्रथम और द्वितीय वर्ष का रिजल्ट जारी, 95% से अधिक अभ्यर्थी हुए पास✦ब्रजेश पाठक के ‘नौकरी छोड़ ई-रिक्शा चलाओ’ वाले बयान पर भड़के सपा सांसद, कहा..रिक्शा चलाने का शौक आपको है, गिफ्ट कर दें क्या?✦अकूत संपत्ति के मालिक निकले ADM और महिला सब रजिस्ट्रार, पति-पत्नी के ठिकानों पर छापेमारी में नोटों का ढेर..महंगी घड़ियों का कलेक्शन....✦बिहार में SH-91 पर दिनदहाड़े युवक का अपहरण, बाइक में मारी टक्कर और कार में बैठाया... विरोध करने पर फायरिंग✦पटना ADM और सब रजिस्ट्रार के ठिकानों पर विजिलेंस रेड, आय से अधिक संपत्ति मामले में राजधानी से लेकर बेगूसराय तक छापेमारी

Bihar Crime News: निगरानी की गिरफ्त में आया घूसखोर ASI, 30 हजार रुपए घूस लेते पकड़ा गया SDPO का रीडर

Bihar Crime News: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर एएसआई को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आया एएसआई एसडीपीओ का रीडर

Bihar Crime News
© reporter
Mukesh Srivastava
2 मिनट

Bihar Crime News: बड़ी खबर सुपौल से आ रही है, जहां निगरानी विभाग की टीम ने एक घूसखोर एएसआई को 30 हजार रुपए रिश्वत लेते रंगेहाथ अरेस्ट किया है। गिरफ्त में आया एएसआई एसडीपीओ का रीडर है और किसी केस में पैरवी के नाम पर रुपए ले रहा था।


जानकारी के मुताबिक, निगरानी विभाग की टीम को सुपौल के वीरपुर एसडीपीओ के रीडर मिट्ठू कुमार उर्फ बिट्टू को लेकर शिकायत मिली थी। जांच के दौरान आरोप को सही पाए जाने के बाद निगरानी की टीम पटना से सुपौल पहुंची और घूसखोर एएसआई को पकड़ने के लिए जाल बिछाया।


बताया जा रहा है कि किसी केस में पैरवी करने के नाम पर वीरपुर SDPO के रीडर ने एक शख्स से पैसों की डिमांड की थी। जिसकी शिकायत पीड़ित ने निगरानी से की थी। जिसके बाद निगरानी अन्वेषण ब्यूरो पटना की टीम ने मंगलवार की सुबह 9 बजे SDPO के रीडर ASI स्टेनो मिट्ठू कुमार उर्फ बिट्टू को 30 हजार रुपए घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।


निगरानी विभाग के इस एक्शन के बाद जिले के पुलिस महकमें में हड़कंप मच गया है। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद निगरानी की टीम उसे अपने साथ लेकर पटना चली गई, जहां पूछताछ के बाद उसे निगरानी की स्पेशल कोर्ट में पेश किया जाएगा।

रिपोर्टिंग
S

रिपोर्टर

SANT SAROJ

FirstBihar संवाददाता