ब्रेकिंग
Ganga Ropeway : गंगा पर बनेगा रोपवे, सीधे हरिहरनाथ मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, इतने दिन में शुरू होगा काम ✦बिहार में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार जंगल में पेड़ से टकराई, आधा दर्जन युवक घायल; एक की हालत नाजुक✦बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवार अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का इंतजार खत्म, आज से आवेदन शुरू; जानें आखिरी तारीख, सिलेबस और तैयारी की पूरी रणनीति✦Bihar Politics : नीतीश के घर जुटे JDU के बड़े नेता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर मंथन; बैठक के बाद क्यों खामोश रहे संजय झा?✦Ganga Ropeway : गंगा पर बनेगा रोपवे, सीधे हरिहरनाथ मंदिर पहुंचेंगे श्रद्धालु! CM सम्राट का बड़ा ऐलान, इतने दिन में शुरू होगा काम ✦बिहार में बड़ा सड़क हादसा: तेज रफ्तार कार जंगल में पेड़ से टकराई, आधा दर्जन युवक घायल; एक की हालत नाजुक✦बिहार MLC चुनाव: अनुज सिंह के नामांकन में खुली जीप पर सवार अनंत सिंह ने दिखाया दम, नीरज कुमार को लेकर क्या बोले?✦बिहार में लाइब्रेरियन भर्ती का इंतजार खत्म, आज से आवेदन शुरू; जानें आखिरी तारीख, सिलेबस और तैयारी की पूरी रणनीति✦Bihar Politics : नीतीश के घर जुटे JDU के बड़े नेता, अनंत सिंह-नीरज विवाद पर मंथन; बैठक के बाद क्यों खामोश रहे संजय झा?

निगरानी की गिरफ्त में आया बिहार का भ्रष्ट राजस्व कर्मचारी, 16 हजार रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

Vigilance Raid Bihar: अरवल में निगरानी विभाग की टीम ने रामपुर वैना पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी शिवमंगल प्रसाद को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। जमीन की मापी में सुधार के लिए 20 हजार रुपये की मांग का आरोप है।

Vigilance Raid Bihar
© Reporter
Mukesh Srivastava
3 मिनट

Vigilance Raid Bihar: अरवल जिले के सदर प्रखंड की रामपुर वैना पंचायत में तैनात राजस्व कर्मचारी शिवमंगल पासवान को निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को 16 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार किया। आरोप है कि जमीन की मापी में सुधार करने के एवज में परिवादी से कुल 20 हजार रुपये की मांग की गई थी। इसमें 4 हजार रुपये पहले ही ऑनलाइन दिए जा चुके थे, जबकि बाकी 16 हजार रुपये नकद लेते समय निगरानी टीम ने कर्मचारी को पकड़ लिया।



अरवल सदर थाना क्षेत्र के उमैराबाद बाजार निवासी रविंद्र कुमार सोनी ने राजस्व कर्मचारी पर रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए निगरानी विभाग में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, जमीन की मापी में सुधार करने के लिए राजस्व कर्मचारी ने 20 हजार रुपये की मांग की थी।



शिकायत मिलने के बाद निगरानी विभाग ने मामले की प्रारंभिक जांच की। निगरानी विभाग के डीएसपी वसीम फिरोज के अनुसार, इसी महीने रिश्वत मांगने से संबंधित शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया आरोप सही पाए जाने के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपित कर्मचारी को पकड़ने के लिए धावादल का गठन किया गया।



निगरानी विभाग की टीम ने गुरुवार को तय योजना के तहत बैदराबाद बाजार में कार्रवाई की। जैसे ही राजस्व कर्मचारी ने परिवादी से 16 हजार रुपये नकद लिए, निगरानी टीम ने उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आरोपित कर्मचारी को सर्किट हाउस ले जाया गया, जहां उससे पूछताछ की जा रही है। निगरानी विभाग मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है।



जांच के दौरान यह बात सामने आई कि परिवादी ने कथित तौर पर रिश्वत की कुल रकम में से 4 हजार रुपये पहले ही ऑनलाइन दिए थे। इसके बाद बाकी 16 हजार रुपये नकद देने की बात तय हुई थी। इसी रकम को लेते समय निगरानी टीम ने कार्रवाई करते हुए राजस्व कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया।



डीएसपी वसीम फिरोज ने बताया कि गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी को निगरानी विभाग की टीम पटना ले जाएगी, जहां उसे निगरानी की विशेष अदालत में पेश किया जाएगा। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच प्रक्रिया जारी है।



गिरफ्तार राजस्व कर्मचारी शिवमंगल प्रसाद मूल रूप से कलेर प्रखंड के बुलाकी बिगहा गांव का रहने वाला बताया गया है। वर्तमान में वह सदर थाना क्षेत्र के ओझा बिगहा गांव में नया मकान बनाकर रह रहा था।निगरानी विभाग अब मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रहा है।

रिपोर्टिंग
m

रिपोर्टर

mritunjay

FirstBihar संवाददाता