ब्रेकिंग
आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब✦आ गई जनगणना की तारीख, इन राज्यों में फिलहाल नहीं होगा सेंसस; जानिए.. आपके यहां कब होगी?✦Bihar Teacher News: आ गया CK अनिल का आदेश, टीचर अगर जींस-टीशर्ट में दिखे तो खैर नहीं; जारी हुआ आदेश✦360वें प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर CM सम्राट चौधरी ने की बैठक, पटना साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था✦पटना से मुजफ्फरपुर तक फूड सेफ्टी की छापेमारी, कहीं मिला बासी चिकन तो कहीं एक्सपायर्ड दूध; कई किचन बंद✦सीके अनिल के पदभार संभालते ही एक्शन में शिक्षा विभाग, सभी जिलों से शिक्षकों की IN-OUT अटेंडेंस का मांगा हिसाब

वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने से रोका तो तोड़ दी शादी, अब दूसरी लड़की को युवक ने प्रेम जाल में फंसाया

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करना लड़की को पसंद नहीं था। लड़की ने वीडियो कॉलिंग करने से म

वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करने से रोका तो तोड़ दी शादी, अब दूसरी लड़की को युवक ने प्रेम जाल में फंसाया
Jitendra Vidyarthi
5 मिनट

MUZAFFARPUR: बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में एक बार फिर अजीबो-गरीब मामला सामने आया है। जहां वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करना लड़की को पसंद नहीं था। लड़की ने वीडियो कॉलिंग करने से मना कर दिया तब इस बात से गुस्साए लड़के ने लड़की से शादी करने से इनकार कर दिया। दो साल पहले दोनों का रिश्ता तय हुआ था। 


रिश्ता तय होने के बाद दोनों एक दूसरे से मोबाइल पर बात करते थे। युवक के इस फैसले से लड़की वाले हैरान और परेशान हैं। लेकिन युवक पर इस बात का कोई असर नहीं है। रिश्ता तोड़ने के बाद वह लड़की के घर के पास की ही एक लड़की से प्रेम करने की बात बतायी। मामला जिले के सकरा थाना क्षेत्र का है जहां परिवार वालों की मर्जी से निकाह कराने का रिश्ता मंजूर किया गया। रिश्ता ठीक होने के बाद से ही लड़का और लड़की दोनों फोन पर बातचीत करने लगते हैं। फोन पर वह लड़की को अच्छे से पढ़ाई लिखाई करने की बात करता था। कहता था कि अच्छे से पढ़ाई करोंगी तब सरकारी नौकरी जरूर मिलेगी। 


दो साल तक लगातार दोनों के बीच बातचीत होती रही लेकिन एक दिन उसने वीडियो कॉल कर दिया और लड़की से अश्लील हरकत करने लगा। उसके इस रवैय्ये से परेशान लड़की ने वीडियो कॉलिंग को काट दिया और ऐसा करने से मना कर दिया। फिर क्या था उसकी बात जब लड़की ने नहीं मानी तब लड़के ने शादी करने से ही इनकार कर दिया। 


पीड़ित लड़की ने बताया कि वीडियो कॉल पर अश्लील हरकत करता था। यह बात लड़की को अच्छा नहीं लगा उसने कॉल काट दिया फिर लड़के ने बातचीत ही बंद कर दिया। जब लड़की ने फोन किया तो उसने रिसिव नहीं किया जिसके बाद पास में रहने वाली लड़की सोनी के घर पीड़िता गयी और उसके मोबाइल से लड़के को फोन किया लेकिन उस वक्त मोबाइल बंद था लेकिन बाद में जब नोटिफिकेशन गया तब लड़के ने उस नंबर फोन किया और सोनी से बातचीत की। 


तब पता चला की जिस लड़की से उसकी शादी होने वाली थी वही फोन करने आई थी। अब लड़का सोनी को अपने झांसे में ले लिया। उसे घंटों फोन करके बातचीत करता था। लेकिन जिस लड़की से उसने रिश्ता तोड़ दिया उसे इस बात की भनक तक नहीं लगने दी। सोनी से उसकी नजदिकियां बढ़ने लगी दोनों एक दूसरे से प्यार कर बैठे। बात शादी तक पहुंच गयी। जब इस बात का पता पीड़िता और उसके परिवारवालों को लगी तब सब यह बात सुनकर दंग रह गये। 


पीड़िता ने बताया कि मोहम्मद रेयाज लगातार वीडियो कॉल पर बात करने को प्रेशर करता था और अश्लील हरकत करते रहता था जो उसे पसंद नहीं था।  पीड़िता के परिजनों की मानें तो तीन बार स्थानीय ग्राम कचहरी से लेकर आम जनता तक पंचायत बैठाई गई लड़के के पक्ष के लोगों को बुलाया गया लेकिन किसी भी पंचायत में नहीं आया हमेशा कोई ना कोई बहाना कर लड़का पर निकल जाता है इससे थक हार कर ग्राम कचहरी से आवेदन निकालकर अब स्थानीय जनप्रतिनिधियों के सहयोग से पीड़िता को स्थानीय सकरा थाना पर लाया गया जहां लिखित शिकायत के आधार पर अब पूरे मामले में पुलिस दखल देगी। 


पूरे मामले में जांच पड़ताल करने पहुंचे सकरा थाना के एएसआई आफताब खान ने बताया कि पीड़ित पक्ष के द्वारा एक आवेदन दिया गया था जिसमें यह बताया गया कि करीब 2 वर्षों से लड़का बातचीत कर रहा था शादी के लिए तैयार था अचानक शादी से इनकार कर दिया है पड़ोस के ही लड़की के घर के पास एक दूसरी लड़की है जिससे उसका प्रेम प्रसंग हो गया है अब उससे शादी करने जा रहा है पूर्व में भी स्थानीय स्तर पर ग्राम कचहरी के द्वारा पंचायत हुई थी जिसमें टालमटोल कर लड़का पक्ष शामिल नहीं हुआ पुनः मुखिया वार्ड सदस्य और सरपंच सभी के द्वारा उक्त लड़की को उचित न्याय मिले उसके लिए सभी ने पहल कर स्थानीय थाना पर आवेदन दिए हैं उसी के आलोक में जांच-पड़ताल की जा रही है जांच पड़ताल के बाद मामला दर्ज कर उचित कार्रवाई होगी।

रिपोर्टिंग
M

रिपोर्टर

MANOJ KUMAR

FirstBihar संवाददाता